- कहा, मैं विराट के स्तर के आसपास भी नहीं हूं
- मैंने अभी शुरुआत ही की, विराट तो ऊंचाई पर हैं
- पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज बन चुके हैं बाबर
24 साल के बाबर आजम (Babar Azam) ने करीब तीन साल के इंटरनेशनल करियर में ही खुद को पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया है. वनडे और टी20 इंटरनेशनल में बाबर के रिकॉर्ड बेहद जबर्दस्त हैं. उन्होंने 59 वनडे इंटरनेशनल में अब तक 51.29 के औसत से 2462 रन (आठ शतक) और टी20 इंटरनेशनल में 53.72 के औसत से 1182 रन (9 अर्धशतक) बनाए हैं. हालत यह है कि बाबर आजम (Babar Azam)को पाकिस्तान टीम का भविष्य का खिलाड़ी माना जा रहा है. बल्लेबाजी के रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी तुलना भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) से की जाने लगी है, हालांकि बाबर मानते हैं कि अभी तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है कि उनकी तुलना विराट जैसे बड़े बल्लेबाज से की जाए. बाबर ने कहा है कि वे इस समय बल्लेबाजी के लिहाज से विराट कोहली के आसपास भी नहीं हैं.
Babar Azam on people comparing him with Kohli. Very well said. pic.twitter.com/9yQJARcepn
— Tuaha Sohail (@TuahaSohail) February 10, 2019
Pak vs NZ Test: एंकर जैनब अब्बास ने की 'कड़वी' बात तो बाबर आजम बोले, 'हद में रहो'
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2019 की शुरुआत के पूर्व बाबर (Babar Azam) ने कहा, 'लोग मेरी विराट कोहली (Virat Kohli) से तुलना कर रहे हैं. वह बेहद बड़े खिलाड़ी हैं, मैं उनके स्तर के आसपास भी नहीं हूं. ' उन्होंने कहा, 'मैंने अभी अपने करियर की शुरुआत ही की है जबकि वह (विराट) बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं.' गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में हुई सीरीज में बाबर ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया. टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. पांच वनडे मैचों की सीरीज में उन्होंने 49,12,69, नाबाद 41 और 24 रन की पारी खेली. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 38, 90 और 23 रन की पारी खेली.
Pak vs NZ: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल की...
गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम के कोच मिकी ऑर्थर भी कई मौकों पर बाबर आजम (Babar Azam) की प्रतिभा को खास बता चुके हैं. 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने ऑर्थर के हवाले से लिखा था कि बाबर भविष्य में दुनिया के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के जगह बना सकते हैं. बहरहाल, यह देखना होगा कि बाबर अपने कोच की उम्मीदों को किस तरह सही साबित करते हैं. उन्हें दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में स्थान बनाने के लिए लगातार रन बनाने होंगे.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम में है यह समानता
एक समय पाकिस्तान टीम के एक अन्य बल्लेबाज अहमद शहजाद को भी विराट कोहली के स्तर के आसपास बताया जा रहा था. शहजाद को 'दूसरा कोहली' कहा गया था, लेकिन शहजाद उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. उनके प्रदर्शन में स्थिरता नहीं थी. हालत यह हो गई कि प्रदर्शन में स्थिरता नहीं होने और लगातार नाकामी के कारण उन्हें पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी उन्हें 'चाइनीज कोहली' कहने लगे थे. चाइनीज सामान की गुणवत्ता (?) के कारण शहजाद को यह संबोधन दिया गया था.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं