विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2020

Coronavirus Lockdown: विराट कोहली ने इस खेल में भी दिखाया कमाल, अनुष्का के साथ सास-ससुर भी हारे?

कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) में विराट कोहली (Virat Kohli अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मुंबई के घर में क्वालीटी समय बिता रहे हैं.

Coronavirus Lockdown: विराट कोहली ने इस खेल में भी दिखाया कमाल, अनुष्का के साथ सास-ससुर भी हारे?
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा भी हैं लूडो के दिवाने

कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) में विराट कोहली (Virat Kohli अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ मुंबई के घर में क्वालीटी समय बिता रहे हैं. इस मुश्किल समय में भी कोहली और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वीडियो शेयर कर फैन्स का दिल भी बहला रही हैं. बता दें कि कोरोना के कारण आईपीएल (IPL 2020) को स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में कोहली के फैन्स उनको मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पा रहे हैं. लेकिन अनुष्का सोशल मीडिया पर कोहली को लेकर वीडियो शेयर कर फैन्स को उनके बारे में बताती रहती हैं कि वो आखिर में इस लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या करते हैं. हाल ही में अनुष्का ने कोहली को ट्रोल करते हुए वीडियो शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया गया. अब एक बार फिर अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें लूडो गेम (ludo) खेलने की फोटो है. इस फोटो को शेयर कर अनुष्का ने लिखा है, 'नहीं मैं हार नहीं रही हूं, मैं घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग रखने की प्रैक्टिस कर रहीं हूं.' 

3a473n4

बता दें कि जो स्क्रीन शॉट अनुष्का ने शेयर किया है उसमें साफ पता चल रहा है कि विराट गेम को जीतने वाले हैं. दरअसल विराट के सभी गोटी उनके होम हाउस से बाहर हैं और वहीं, अनुष्का के हाउस में सभी ब्लू रंग की गोटी मौजूद हैं. ऐसे में तस्वीर से यह पता साफ चल रहा है कि विराट लूडो में भी जीत हासिल करने में सफल रहे होंगे. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी कोहली ने अनुष्का के साथ-साथ अपने सास- ससुर को बोर्डगेम में हराया था. खुद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी थी.

तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14792 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है.

VIDEO: विराट ने करियर को लेकर कुछ दिन पहले बड़ी बात कही थी. 

देश में अभी तक 488 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 2015 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसके बाद 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश की जनता को संबोधित करते हुए 19 दिनों के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी. अब देश में लॉकडाउन 3 मई को खत्म होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com