विज्ञापन

Virat Kohli: 18 गेंदों पर 22 रन, फिर तूफान बन गए कोहली, सिर्फ 19 मिनट में उजाड़ दिया गुजरात का किला

Virat Kohli vs GT: विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

Virat Kohli: 18 गेंदों पर 22 रन, फिर तूफान बन गए कोहली, सिर्फ 19 मिनट में उजाड़ दिया गुजरात का किला
IPL 2026, Virat Kohli vs GT: विराट कोहली की पारी ने जीता दिल

Virat Kohli: विराट कोहली को असली चेज मास्टर क्यों कहा जाता है इसका ताजा उदाहरण गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में देखने को मिला, एक समय कोहली नेपहले 18 गेंद पर केवल 22 रन ही बना सके थे. ऐसा लग रहा था कि कोहली बड़ा स्कोर नहीं कर पाएंगे लेकिन इसके बाद कोहली ने जिस तरह से गियर बदला उसने मैच को बदलने का काम किया. विराट ने अगली 26 गेंदों पर 59 रन बनाए और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. आखिर में विराट कोहली 44 गेंद पर 81 रन बनाकर आउट हुए, कोहली ने 184 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर तूफान ला दिया. जिसके बाद आखिर में आरसीबी यह मैच 5 विकेट से जीतने में सफल रही. कोहली ने अपनी पारी के आखिरी 19 मिनट में ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की जिसने गुजरात का किला उजाड़ दिया.

प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली

विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रनों की अहम साझेदारी निभाई. पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए. विराट को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

जीत के बाद कोहली ने कहा, "हमें शुरू में ही हालात का अंदाजा लगाना था. हम बस एक पार्टनरशिप से दूर थे. हम कोशिश करना और विश्लेषण करना चाहते थे.  पडिक्कल ने इस सीजन में ऐसा दो बार किया है। सच कहूं तो यह काफी कम होता है. पडिक्कल की पारी मैच काफी महत्वपूर्ण रही। मैं गेम में बने रहने की कोशिश कर रहा था। मेरी और पडिक्कल की साझेदारी अहम साबित हुई."

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com