Mushtaq Ahmed vs Dominic Cork in PSL: पूर्व पाक स्पिनर मुश्ताक अहमद पीएसएल के दौरान इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने के बाद गलत कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं. पीएसएल मैच से पहले की चर्चा के दौरान, मुश्ताक ने कॉर्क पर मज़ाकिया अंदाज़ में तंज कसते हुए कहा कि अपने खेलने के दिनों में उन्होंने इंग्लैंड के इस पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी को कई बार आउट किया था. कॉर्क इस अचानक किए गए ताने से हैरान रह गए, और उन्होंने बात बदलने की कोशिश भी की, लेकिन मुश्ताक अपनी वही बात दोहराते रहे. सोशल मीडिया को पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर का अपने साथी एक्सपर्ट के साथ किया गया यह बर्ताव पसंद नहीं आया.
🚨🚨Mushtaq Ahmed embarrassed dominic cork on camera
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 27, 2026
- i meam he was just simply asking him a question and all of sudden Mushtaq Ahmed just embarrassed him,
• Lack of manners or what ? pic.twitter.com/5Uw0VcFGX0
फैन्स ने सोशल मीडिया पर मुश्ताक की इस बात के लिए भी आलोचना की कि उनमें "बुनियादी तमीज़" की कमी वाला बताया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
What kind of teenage behaviour is this? It looks so awkward and rude. Absolutely unprofessional. https://t.co/GejPvWARxW
— اسد (@zarathustra_3) March 27, 2026
🚨🚨Mushtaq Ahmed embarrassed dominic cork on camera
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 27, 2026
- i meam he was just simply asking him a question and all of sudden Mushtaq Ahmed just embarrassed him,
• Lack of manners or what ? pic.twitter.com/5Uw0VcFGX0
मुश्ताक अहमद और डोमिनिक कॉर्क के बीच क्या बातचीत हुई
कॉर्क: आप एक जीनियस थे, गेंद को दोनों तरफ घुमा लेते थे. एडम ज़म्पा हमारे पीछे हैं..आप उन्हें इस पिच पर बॉलिंग करने के बारे में क्या सलाह देंगे?
मुश्ताक: इससे पहले कि मैं ज़म्पा को कुछ बताऊं, मैं तुम्हें कुछ बताना चाहता हूं. तुम कितनी बार मेरी जेब में रहे हो? टेस्ट मैच, वनडे और फर्स्ट-क्लास मैच... तुम्हें याद है? मेरी याददाश्त बहुत अच्छी है, यह मैं तुम्हें बता देता हूं.
कॉर्क: मुशी, तुमने मुझे सिर्फ़ एक बार आउट किया था.
मुश्ताक: मुझे लगता है कि कई बार.
कॉर्क: लेकिन मैं बैटिंग कर ही नहीं पाता था, मुझे आउट करने की चिंता मत करो. उस टॉप ऑर्डर को आउट करो.
मुश्ताक: मुझे लगता है कि तुम यहां थोड़ी विनम्रता दिखा रहे हो, डोम. तुम इंग्लैंड के लिए एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते थे.
कॉर्क: मेरे बारे में कम, इस पिच के बारे में ज़्यादा बात करते हैं. मैं एडम ज़म्पा के बारे में जानना चाहता हूं.
बता दें कि कॉर्क ने इंग्लैंड के लिए 37 टेस्ट और 32 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने 172 विकेट लिए. वहीं, मुश्ताक ने पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट और 144 वनडे मैचों में 300 से ज्यादा विकेट लेने में सफलता हासिल की.