Rajat Patidar's controversial catch: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात ने आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया. इस मैच में शुभमन गिल ने 43 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि मैच में विराट कोहली ने 28 रन की पारी खेली, भले ही कोहली बड़ा स्कोर करके चर्चा बटोरने में सफल नहीं रहे लेकिन मैच के दौरान रजत पाटीदार के कैच के बाद जिस तरह से उन्होंने रिएक्ट किया उसने महफिल लूट ली. दरअसल, जेसन होल्डन ने पाटीदार का कैच लपका था लेकिन कैच ऐसा था जिसे देखकर लग रहा था कि गेंद जमीन को छू गई है जिसे देखकर कोहली भड़क गए थे और अंपायर से इसको लेकर बात करते दिखे थे. हालांकि थर्ड अंपायर ने कैच को क्लीन माना था और पाटीदार को आउट के दिया था.

इशांत शर्मा गए कोहली को समझाने
वहीं, दूसरी ओर जब कोहली और अंपायर के बीच कैच को लेकर बातचीचल हुई तो उस घटना के बाद कोहली के बचपन के दोस्त इशांत शर्मा, जो इस आईपीएल में गुजरात की टीम का हिस्सा हैं. वो उनके पास गए और उन्हें कैच को लेकर समझाते हुए नजर आए, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Kohli bantering with Ishant about that patidar's catch incident 😂❤️ pic.twitter.com/t7W2FVgTGj
— Suprvirat (@Mostlykohli) April 30, 2026
मैच की बात करें तो आरसीबी ने इस मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ जीत के लिए 156 रनों का टारगेट रखा था जिसे गुजरात ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें- रजत पाटीदार OUT या NOT OUT? कैच को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, इरफान पठान ने सुनाया फैसला, जानें क्या कहता है नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं