विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल, ऐसे बन सकता है मौका

Vaibhav Suryavanshi Team India Debut vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक डेब्यू का फैंस को इंतजार है.

Vaibhav Suryavanshi: किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल, ऐसे बन सकता है मौका
Vaibhav Suryavanshi Team India Debut vs Ireland:

Vaibhav Suryavanshi Team India Debut vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है. श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कप्तान यह पहला मैच होगा. लेकिन इस समय पूरी दुनिया की नजरें टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू की दहलीज पर खड़े 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं. अगर आज वैभव को डेब्यू कैप मिल जाती है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव के आने से टीम इंडिया के प्लेइंग-11 का पूरा समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है, जिससे कई सीनियर खिलाड़ियों की जगह पर संकट मंडरा रहा है.

संजू सैमसन के साथ पुराना समीकरण बना वजह

रणनीति के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह शामिल किया जा सकता है. ऐसा होने की एक बड़ी वजह पुराना इतिहास भी है. इससे पहले एशिया कप 2025 में भी जब शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी, तब संजू सैमसन को ही टीम से बाहर बैठना पड़ा था. उस समय संजू ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी और फिर वो अंतिम 11 से बाहर हो गए थे. 

आज के मैच में संजू सैमसन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन वैभव की एंट्री उनके इस मौके को खतरे में डाल सकती है. संजू ने भारत के लिए अब तक 62 टी20 मुकाबलों की 54 पारियों में 1399 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं.

अभिषेक शर्मा और टॉप-3 बल्लेबाजों के लिए बढ़ा चैलेंज

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से सीनियर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा समेत भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी. अभिषेक शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, उन्होंने 46 मैचों में 190 के धुआंधार स्ट्राइक रेट से 1438 रन कूटे हैं. इसके बावजूद वैभव के आने से अभिषेक के ऊपर भी अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने का दबाव बढ़ेगा. अगर सूर्यवंशी को आज खेलने का मौका मिलता है, तो वो इस मौके को दोनों हाथों से लपकना चाहेंगे, जो टीम के बाकी सीनियर बल्लेबाजों के लिए आने वाले समय में बड़ी सिरदर्दी बन सकता है.

शिवम दुबे के प्रदर्शन पर होगी चयनकर्ताओं की पैनी नजर

बल्लेबाजी ऑर्डर के इस फेरबदल के बीच शिवम दुबे के प्रदर्शन पर भी चयनकर्ताओं की पैनी नजर रहने वाली है. शिवम दुबे का हालिया बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहा है. आईपीएल 2026 में वे पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, जहां उन्होंने 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए बेहद साधारण औसत से केवल 270 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकल सका था. इसके साथ ही टीम में बतौर ऑलराउंडर भी उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है और गेंदबाजी में भी उनका उपयोग बेहद सीमित रहता है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट शिवम दुबे की जगह एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज के साथ जाने का विकल्प चुन सकता है. अगर ऐसा होता है, तो शिवम दुबे के लिए भी वैभव सूर्यवंशी का यह डेब्यू एक बहुत बड़ा चैलेंज बनकर सामने आ सकता है.

भारत की नेशनल टीम में डेब्यू से पहले ही किन-किन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर चुके हैं, यहां पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड्स

सबसे तेज अर्धशतक: भारत ए की ओर से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव अब सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्या वीररत्ने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक लगाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने बिहार की तरफ से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में यह कारनामा किया था। वैभव ने इस मुकाबले में 190 रनों की दमदार पारी खेली थी।

सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। वैभव ने अपने 150 रन सिर्फ 59 गेंदों में पूरे किए थे।

तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड: 15 वर्षीय बल्लेबाज के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वैभव ने विजय हजारे टूर्नामेंट में बिहार की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव से तेज शतक ईशान किशन (33 गेंद) और अनमोलप्रीत (35 गेंद) ने लगाया है।

यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक: 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम यूथ टेस्ट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत की अंडर 19 टीम की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक लगाया था। यह अंडर 19 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है।

रणजी में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी के इतिहास में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू 12 साल 284 दिन की उम्र में किया था।

टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। वैभव ने 38 गेंदों में 101 रनों की दमदार पारी खेली थी। आईपीएल 2026 में वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा. उन्होंने एक सीजन में 72 छक्के लगाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Vaibhav Suryavanshi, Abhishek Sharma, Sanju Viswanath Samson, Ireland Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com