विज्ञापन

इतिहास रच दिया: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा तूफानी शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Vaibhav Suryavanshi Slams Historic 175: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से निकला क्रिकेट का एक ऐसा 'वंडर बॉय' बिहार के लाल, वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है.

इतिहास रच दिया: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ा तूफानी शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Vaibhav Suryavanshi Slams Historic 175
  • बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 55 गेंदों में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • उन्होंने फाइनल में 175 रन बनाए, जिनमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जो प्रभावशाली प्रदर्शन था
  • वैभव ने टूर्नामेंट में कुल 30 छक्के लगाए और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vaibhav Suryavanshi Slams Historic 175 Break Multiple Record: क्रिकेट की दुनिया में आज एक नया सितारा नहीं, बल्कि एक 'धमाका' हुआ है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से निकला क्रिकेट का एक ऐसा 'वंडर बॉय' बिहार के लाल, वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. वैभव ने महज 55 गेंदों में शतक जड़कर न केवल रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दीं, बल्कि अपनी टीम को विश्व विजेता बनने की दहलीज पर खड़ा कर दिया है.

फाइनल में वैभव का 'कयामत' वाला खेल

जब दबाव सबसे ज़्यादा होता है, तब असली चैंपियन निखर कर आता है. वैभव ने पहले सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतक लगाकर भारत को फाइनल का टिकट दिलाया था, लेकिन फाइनल में उन्होंने जो किया, उसे 'तबाही' कहना गलत नहीं होगा. 14 साल की इस छोटी सी उम्र में, दुनिया के सबसे बड़े मंच पर ऐसी निर्भीक बल्लेबाजी देखना अद्भुत है. वैभव ने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. उनकी 55 गेंदों की यह शतकीय पारी U-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक गिनी जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

इस ख़िताबी मुकाबले में वैभव ने 80 गेंदों पर कूल 175 रनों कि प्रभावी पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे. 15 छक्कों के साथ वैभव U19 वर्ल्डकप टूर्नामेंट में सबसे ज़्यदा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस से पहले 17/18 छक्कों के साथ यह रिकॉर्ड किसी और खिलाड़ी के नाम था अब 30 छक्का लगा कर "बॉस बेबी" यानि वैभव सूर्यवंशी ने यह नया कृतिमान अपने नाम कर लिया है..

इस पुरे टूर्नामेंट में वैभव इस मुकाबले से पहले 15 छक्के लगा चुके थे रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 4 छक्का लगना था जिसको वैभव ने आसानी से पूरा कर अब एक अपना 30 छक्कों के साथ नया इतिहास लिख दिया है. इसके साथ ही U19 वर्ल्डकप में वैभाव सबसे ज़्यदा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए गौरव का पल

वैभव की इस उपलब्धि ने बिहार के क्रिकेट और BCA के गौरव को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है. एक ऐसे राज्य से निकलकर जहाँ प्रतिभा की कमी नहीं है, वैभव ने साबित कर दिया कि अगर सही मौका मिले तो बिहार का युवा पूरी दुनिया को झुका सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिकॉर्ड्स का बादशाह: 'द क्लच किंग'

क्रिकेट की भाषा में 'Clutch' उस खिलाड़ी को कहते हैं जो सबसे बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाता है. वैभव ने साबित किया है कि वो 'अल्टीमेट क्लच प्लेयर' हैं:
* सेमीफाइनल: मैच जिताऊ अर्धशतक.
* फाइनल: ऐतिहासिक 55 गेंदों में शतक.

वैभव के मुख्य रिकॉर्ड :

  • व्यक्तिगत सबसे ज़्यादा रन 175 बनाने वाले खिलाड़ी 
  • ख़िताबी मुकाबले में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 
  • U19 वर्ल्डकप 2026 में सबसे ज़्यदा रन बनाने वाले खिलाड़ी 
  • U19 वर्ल्डकप इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी 
  • U19 फाइनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी 
  • U19 वर्ल्डकप इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी 
  • U19 वर्ल्डकप में तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने जिसने ख़िताबी मुकाबले में शतक बनाया 
  • सबसे कम उम्र में U19 वर्ल्डकप में सबसे ज़्यदा रन बनाने वाले खिलाड़ी 
  • सबसे कम उम्र में U19 वर्ल्डकप में व्यक्तिगत सबसे ज़्यदा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने 
  • U19 वर्ल्डकप में सबसे ज़्यदा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ी 

वैभव सूर्यवंशी का यह शतक केवल रनों का आंकड़ा नहीं है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य की एक झलक है. आज पूरा बिहार और पूरा भारत इस 14 साल के जांबाज खिलाड़ी को सलाम करता है.

(रिपोर्टर: रमन राय)

यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में वैभव सूर्यवंशी के 175 ने दिलाई कपिल देव की याद

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूथ वनडे में जड़ा छक्कों का शतक, इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com