विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'मेरे पापा ने काम छोड़ दिया', मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की दहाड़, पीछे मां की अधूरी नींद और पिता का त्याग, ये कहानी भावुक कर देगी

Vaibhav Suryavanshi on his Family Sacrifice for Cricket; IPL 2026: IPL 2026 में अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुके हैं और उनके बल्ले से 34 चौके और 37 छक्के आ चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में वो पहले नंबर पर हैं.

Vaibhav Suryavanshi: 'मेरे पापा ने काम छोड़ दिया', मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की दहाड़, पीछे मां की अधूरी नींद और पिता का त्याग, ये कहानी भावुक कर देगी
Vaibhav Suryavanshi on his Family Sacrifice for Cricket; IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi on his Family Sacrifice for Cricket; IPL 2026: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता की चमक के पीछे अंधेरी रातों का एक लंबा संघर्ष छिपा है. जब दुनिया वैभव की तूफानी पारियों पर तालियां बजाती है, तब बहुत कम लोग जानते हैं कि इन छक्कों के पीछे एक परिवार की खामोश कुर्बानियां हैं. वैभव ने भावुक होते हुए खुद इसे स्वीकार किया है, "मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने माता-पिता की वजह से हूं." उनकी यह बात वो सच्चाई और ईमानदारी है जिसे उन्होंने बचपन से जिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

वैभव सूर्यवंशी के सपनों के पीछे मां की अधूरी नींद और पिता का त्याग

वैभव की इस कामयाबी को बुनने के लिए उनकी मां ने अपनी रातों की नींद कुर्बान कर दी. वो घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए रात 2 बजे उठ जाती थीं, ताकि वैभव के प्रैक्टिस पर जाने से पहले उसके लिए खाना तैयार कर सकें. सिर्फ कुछ घंटे सोकर भी उनके चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखी, क्योंकि उनकी आंखों में बेटे का सपना पल रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, वैभव के पिता ने अपने काम से दूरी बना ली ताकि वो हर कदम पर बेटे के साथ खड़े रह सकें. पिता की जगह घर की आर्थिक कमान वैभव के बड़े भाई ने संभाली, जिसने परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठाया ताकि वैभव बेखौफ होकर क्रिकेट खेल सके.

यह कहानी सिर्फ रनों और रिकॉर्ड्स की नहीं है, बल्कि उस अटूट भरोसे की है जो एक परिवार ने अपने बच्चे पर दिखाया. वैभव ने साबित कर दिया कि चैंपियन अकेले मैदान पर नहीं बनते, बल्कि वे उन घरों में बनते हैं जहां माता-पिता अपनी खुशियों को त्याग कर बच्चे के सपनों की ढाल बन जाते हैं. आज जब वैभव क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय हैं, तो उनका यह बयान कि "परिवार ही सब कुछ है", उनकी पारी को एक नई रूह और जज्बा देता है.

IPL 2026 में लगातार कमाल दिखा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार कमाल दिखा रहे हैं. IPL 2026 में अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बना चुके हैं और उनका औसत 44.44 की है. अब तक वैभव के बल्ले से 34 चौके और 37 छक्के आ चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में वो पहले नंबर पर हैं. इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने इस सीजन में दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों, जैसे जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड, की जमकर धुनाई की है. उन्होंने ऐसी अविश्वसनीय शांति और शैली का प्रदर्शन किया है, जो उनकी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व लगती है.

पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाकर सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए इस सीजन का शीर्ष रन-स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया. उन्होंने सिर्फ 168 गेंदों में 400 रन बना लिए हैं. उन्होंने सिर्फ 167 गेंदों में आईपीएल सीजन में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com