Vaibhav Sooryavanshi's 10-year-old brother Ashirvad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की तरह ही तरह उनके छोटे भाई आशीर्वाद भी क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा बटोर रहे हैं. जहां वैभव अभी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड में हैं, वहीं आशीर्वाद अपनी बैटिंग से सबको प्रभावित कर रहे हैं. हाल ही में समस्तीपुर में लोकल U15 प्रैक्टिस मैच में उन्होंने सिर्फ 119 गेंदों पर 168 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 6 छक्के लगाए. वैभव अब जहां टीम इंडिया के लिए कदम रखने वाले हैं तो वहीं, उनके छोटे भाई भी अपनी बल्लेबाजी से फैन्स के बीच चर्चा बटो रहे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi's brother scoring Hundreds for fun 🤯 pic.twitter.com/4g4pFVK67X
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 24, 2026
168 रन की पारी में 19 चौके और 6 छक्के
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में ऋषभ-11 गंगापुर (समस्तीपुर) की ओर से खेलते हुए 119 गेंद पर 168 रन की तूफानी पारी खेली, इस पारी में आशीर्वाद का स्ट्राइक रेट 141.18 का रहा है. अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेलकर आशीर्वाद ने तहलका मचा दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी. सोशल मीडिया पर अब वैभव के साथ-साथ उनके छोटे भाई की भी तारीफ हो रही है बता दें कि इससे पहले आशीर्वाद ने स्थानीय प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली थी जिसने फैन्स के बीच चर्चा बटोरी थी.

दो साल में वैभव जैसा खिलाड़ी बनेगा मेरा बेटा
जब वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ था तो वैभव के पिता ने छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी को लेकर NDTV से बात की थी और कहा था कि आने वाले दो साल में आशीर्वाद को वैभव जैसा खिलाड़ी बना दूंगा, पिता की बात अब सच हो रही है. वैभव के छोटे भाई भले ही लोकल टूर्नामेंट में रन बना रहे हैं लेकिन जिस तेजी से धमाका कर रहे हैं, उसे देखकर यह यकीन हो रहा है कि आशीर्वाद भी जल्द ही मेनस्ट्रीम क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे.

10 साल के हैं आशीर्वाद सूर्यवंशी
आशीर्वाद सूर्यवंशी की उम्र इस समय 10 साल है और वह बल्लेबाज को तौर पर तूफानी बल्लेबाजी करते हैं. अपने भाई की ही तरह आशीर्वाद सूर्यवंशी को तेज अंदाज में बैटिंग करना पसंद है. बता दें कि आशीर्वाद को भी अपनिंग में बल्लेबाजी करना पसंद है और पहली गेंद से भी गेंदबाज पर हावी होने की कोशिश करते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार
भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी-2 मैचों की सीरीज 26 जून से शुरू होगी. पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. उम्मीद है कि वैभव को टी-20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. डेब्यू करते ही वैभव, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन ने अपना पहला मैच भारत के लिए 16 साल 205 दिन की उम्र में खेला था. वहीं, ह वैभव आज 24 जून को 15 साल 89 दिन के हैं.
ये भी पढ़ें-\ IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं