विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में स्ट्राइक रेट का बनाया World RECORD, ऐसा कारनामा कर रचा इतिहास, हैरत में विश्व क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi World RECORD in T20: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हर एक मैच के साथ धमाका करते जा रहे हैं.टी-20 में उनकी बल्लेबाजी ने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi:   वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में स्ट्राइक रेट का बनाया World RECORD, ऐसा कारनामा कर रचा इतिहास, हैरत में विश्व क्रिकेट
IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi का धमाका

Vaibhav Sooryavanshi World RECORD: वैभव सूर्यवंशी ने टी20 में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वैभव इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं और हर मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रहे हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में अबतक कुल 6 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 246 रन निकले हैं. वैभव का स्ट्राइक रेट इस दौरान 236.54 का रहा है. बता दें कि टी-20 में वैभव ने स्ट्राइक रेट से तूफान ला दिया है. दरअसल, अपने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ मैच में वैभव ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए. सूर्यवंशी की इस पारी में 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे, इस दौरान वैभव ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

टी-20 में वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले 24 टी-20 मैचों में 947 रन बनाकर T20 क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. अपने पहले 24 टी20 मैचों में उनका स्ट्राइक-रेट 211.85 है, जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की ओर से 24 टी20 मैचों के बाद सबसे उच्चतम स्ट्राइक-रेट का रिकॉर्ड है. ऐसा कर वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल ओवेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनका पहले 24 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 180.99 का रहा था. 

एक और बड़ा रिकॉर्ड निशाने पर 

वैभव सूर्यवंशी को अपने अगले मैच में T20 मैचों में 1000 रन पूरे करने के लिए 53 रनों की दरकार है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे सबसे तेज बल्लेबाज़ और देवदत्त पडिक्कल के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं.

राजस्थान का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ

लगातार 2 हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले आईपीएल) के मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी.  राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.  इस 2008 की चैंपियन टीम ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद पिछले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com