विज्ञापन

100 से ज्यादा बाइक के मालिक एमएस धोनी, सबसे महंगी का अंदाज एकदम जुदा, खासियत जान आप भी मचल उठेंगे

पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनका बाइक प्रेम जगह जाहिर है. टीम इंडिया में आने से पहले ही शुरू हुआ उनका बाइक संग्रह उनके घर स्थिति दो मंजिल गैराज में सौ से भी ज्यााद बाइक के साथ समझा जा सकता है

100 से ज्यादा बाइक के मालिक एमएस धोनी, सबसे महंगी का अंदाज एकदम जुदा, खासियत जान आप भी मचल उठेंगे

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम कितना पुराना और गहरा है, इससे पूरी दुनिया वाकिफ है. जब भी धोनी को समय मिलता है, वह गैराज में जमा करीब 100 से भी ज्यादा बाइकों में किसी को भी उठाकर रांची की सड़कों पर निकल पड़ते हैं. कभी किस बाइक के साथ, तो कभी किसी  बाइक के साथ. सभी एक से बढ़कर एक महंगी बाइक. और इनमें है सबसे महंगी कन्फेडरेट हेलकैट X132, जिसका अंदाज सबसे जुदा है और भारतीय बाजार में किसी कीमत फिलहाल 60-70 लाख रुपये है. चलिए आप  इस बाइक के बारे में डिटेल से जानिए. साथ ही अपना अनुभव भी हमारे साथ इस बाइक को लेकर साझा कीजिए कि आपको यह बाइक कितनी पसंद है, आदि

कन्फेडरेट हेलकैट X132 

किसी  भी बाइक के बारे में डिटेल से जानकारी हासिल करना धोनी की यूएसपी रही है. और इसी के बाद धोनी ने अपने लिए सबसे वेरी-वेरी स्पेशल कन्फेरेट X132 को चुना. इसका निर्माण अमेरिकी वाहन निर्माता कन्फेडरेट मोटर्स ने किया है. और मशहूर वाहन डिजाइनर पियरे टेरब्लांच ने इसका डिजाइन तैयार किया. 

बाइक के बारे में डिटेल से जानें

तकनीक पहलूआंकड़े
इंजन कॉन्फ़िगरेशन2,163 cc (132 cu in) 56° V-ट्विन 'कॉपरहेड'
टॉप स्पीड

                                           277.1 किमी/घंटा

ड्राई वेट222.3 किग्रा – 226.8 किग्रा
इंधन टैंक क्षमता17.98 लीटर
सीट की ऊंचाई

                                             711 mm – 724 mm

व्हीलबेस1,588 mm – 1,610 mm
पहिएब्लैकस्टोन टेक (BST) कार्बन फाइबर

सीमित उत्पादन और खास गुण

वैश्विक स्तर पर कन्फेडरेट हेलकैट X132 का प्रोडक्शन बहुत ही सीमित रखा गया. और कुल मिलाकर 150 से 150 ही बाइक तैयार की गईं. आंकड़े बताते हैं कि दोनी पूरे दक्षिण एशिया में इस बाइक के इकलौते पंजीकृत ग्राहक हैं. पूरे विश्व में यह बाइक टॉम क्रूज और ब्रैड पिट जैसी गिने-चुने अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के पास ही उपलब्ध है, जो इसे बहुत ही दुर्लभ और संग्रह करने लायक बनाती है. 

भारत में टैक्स को मिलाकर  कुल कीमत 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कन्फेडरेट हेलकैट X132 की मूल लॉन्च कीमत लगभग $50,000 से $65,000 के बीच है. वहीं, भारत में आयात किए जाने पर 800cc से अधिक की क्षमता वाली पूरी तरह से तैयार हुई बाइक पर सीमा शुक्ल, जीएसटी और स्थानीय शुल्क लागू होते हैं. इन करों के जुड़ने के बाद भारत में कन्फेडरेट हेलकैट X132 की कुल ऑन-रोड कीमत ₹60 लाख से ₹70 लाख के बीच बैठती है.

इंजन इंजीनियरिंग और पावर डिलीवरी

हेलकैट X132 में 132 क्यूबिक इंच क्षमता वाला 2,163 cc का 56-डिग्री V-ट्विन 'कॉपरहेड' एयर एवं ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 5,100 rpm पर 121 से 132 BHP की अधिकतम पावर पैदा करता है. इस इंजन की सबसे बड़ी तकनीकी विशेषता इसका निचला टॉर्क बैंड है. यह सिर्फ 2,000 से 3,000 rpm पर 190 से 203.4 Nm का अत्यधिक टॉर्क पैदा करता है. इंजन का पावर ट्रांसमिशन 5-स्पीड ड्रैग रेसिंग गियरबॉक्स के माध्यम से पिछले पहिए तक पहुंचता है.

धोनी के गैराज में प्रमुख बाइक

धोनी के गैराज में यामाहा RD350, यामाहा RX100, राजदूत, सुजुकी शोगुन और येज़दी रोडकिंग जैसे मॉडल हैं, तो इंटरनेशनल कैटेगिरी में धोनी के पास नॉर्टन जुबली 250 और बीएसए गोल्ड स्टार जैसी विंटेज ब्रिटिश मोटरसाइकिलें मौजूद हैं. वहीं आधुनिक सुपरबाइक श्रेणी में कवासाकी निंजा H2, कवासाकी निंजा ZX-14R, डुकाटी 1098 और यामाहा YZF R1 जैसी उच्च क्षमता वाली मशीनें शामिल हैं. इसके अतिरिक्त कस्टम क्रूजर खंड में कन्फेडरेट हेलकैट X132 और हार्ले-डेविडसन फैट बॉय जैसे मॉडल संग्रह की शोभा बढ़ाते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, India, Chennai Super Kings, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com