Vaibhav Sooryavanshi Upcoming world record in T20, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, इस मैच में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. वैभव इस आईपीएल में 400 रन बना चुके हैं और चौके और छक्के से गेंदबाजों के होश उड़ा रहे हैं. अब दिल्ली के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. बता दें कि वैभव यदि दिल्ली के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाने में सफल रहे तो सबसे कम गेंद खेलकर टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
एक छक्का और बन जाएगा टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया था. इस समय वैभव ने टी-20 में कुल 511 गेंद खेली है और कुल 99 छक्के लगाए हैं.
IPL में वैभव सूर्यवंशी
- बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्काहली
- सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
- हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
- नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्कार्
- पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
- अर्शदीप सिंह के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
शानदार फॉर्म में राजस्थान की टीम
राजस्थान का शीर्ष क्रम काफी आक्रामक रहा है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी डर के जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का शुरू से ही डटकर सामना किया है तो वहीं यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं. अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतर रही है. हाल ही में उन्होंने पंजाब किंग्स को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया था। यह नौ मैच में टीम की छठी जीत थी.
आईपीएल 2026 में, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.. वह इस सीज़न में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज, और उन्होंने यह उपलब्धि रिकॉर्ड समय में हासिल की है.
ये भी पढ़ें- GT vs RCB: विराट कोहली का टी-20 में तहलका, World Record बनाकर मचाई खलबली, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं