Vaibhav Sooryavanshi With Virat Kohli: आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में विराट कोहली हीरो रहे और 42 गेंद पर 75 रन की नाबाद पारी खेली, विराट के दम पर आरसीबी ने 18 ओवर में मैच को जीत लिया. बता दें कि आईपीएल चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली की मुलाकात वैभव सूर्यवंशी से हुई, वैभव को देखकर विराट कोहली ने उन्हें गले ले लगा लिया. वहीं, 15 साल के वैभव ने हाथ जोड़कर किंग कोहली को प्रणाम भी किया, जिसकी तस्वीर वायरल है. बता दें कि इसके बाद कोहली ने वैभव से काफी देर तक बात की और उन्हें सलाह भी देते नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है. एक ओर जहां कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप से नवाजा गया.
Some moments in cricket are bigger than runs, wickets, or trophies. One such special moment was the meeting between Virat Kohli and Vaibhav Suryavanshi. On one side stood a modern-day legend who has inspired millions with his passion, discipline, and hunger for success. @IPL pic.twitter.com/FM8F95SsIH
— SamSiva (@chowday2009) June 1, 2026
The Present & Future of Indian Cricket.
— Priya Mishra (@Kashyap_Priyu) June 1, 2026
Virat Kohli
Vaibhav Sooryavanshi pic.twitter.com/dFoo0K8Tek
The reaction of Vaibhav Sooryavanshi while meeting Virat Kohli. 🥹❤️ pic.twitter.com/sdQxJWAL8E
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 31, 2026
Virat with vaibhav Vaibhav Suryavanshi ❤️ #RCBvsGT pic.twitter.com/XjY7lJqw2i
— Chiku Kumar (@Chiku3891121) May 31, 2026
बता दें कि चैंपियन बनने के बाद जिस तरह से कोहली ने वैभव के साथ बात की उसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कोहली, वैभव को फोकस रहने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, 15 साल का यह दिग्गज किंग कोहली की बात को शांत रहकर सुनता हुआ नजर आ रहा है.
मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच को जीत लिया. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो और रासिक सलाम डार ने तीन विकेट लेने में सफल रहे. दूसरी ओर कोहली ने 42 गेंद पर 75 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल थे. विराट अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं