रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी शहर पहुंच चुके हैं. राजस्थान को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ राजस्थान के लिए आईपीएल 2026 का सफर खत्म हुआ था. फाइनल में वैभव की टीम नहीं खेल रही है. दो दिन पहले ही उन्होंने मैच खेला था. ऐसे में सवाल होता है कि क्या वैभव फाइनल के लिए अहमदाबाद क्यों पहुंचे हैं? क्या वो सिर्फ मैच देखने गए हैं? या फिर आज रात अवॉर्ड्स से उनकी झोली भरने वाली है.
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ना सिर्फ कई पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं बल्कि कई कीर्तिमान भी गढ़े है. उन्होंने इस सीजन में 237.31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. फाइनल से पहले ऑरेज कैप वैभव के नाम है. वह मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. और इस सीजन के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर की दौड़ में सबसे आगे हैं.
Vaibhav suryavanshi in ahmedabad #RCBvsGT pic.twitter.com/BUY4qA6V9r
— saket (@SaketKu19502397) May 31, 2026
सूर्यवंशी ने इस सीजन में 72 छक्के लगाए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है. इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे. वैभव ने इस सीजन हर 4.31 गेंद पर छक्का लगाया. रविवार को भले ही कोई ट्रॉफी जीते, लेकिन वैभव के खाते में कई खिताब आएंगे, यह तो तय माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं