विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ आज तोड़ सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज न्यू दिल्ली में खेले जाएगा. आजके मैच में वैभव के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ आज तोड़ सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच आज यानी 13 सितंबर को खेला जाएगा. पहले मैच में आज वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा. आज अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव यदि शतकीय पारी खेलने में सफल रहते हैं तो उनके  पास टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. ऐसा करते ही वैभव, साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस  के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाएंगे.  ,साउथ अफ्रीकी के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने केवल 15 साल और 170 दिन में यह कारनामा करने में कामयाबी पाई थी.

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले फुल मेंबर टीम के बल्लेबाज

  • लुआन ड्रे प्रिटोरियस- 20 साल 161 दिन
  • हजरतुल्लाह जजई- 20 साल 337 दिन
  • यशस्वी जायसवाल- 21 साल 279 दिन
  • ब्रायन बेनेट- 21 साल 324 दिन
  • तिलक वर्मा- 22 साल 5 दिन

15 साल के वैभव ने अबतक टी20 में 40 मैच खेलकर 4 शतक लगाए हैं. वैभव एक ऐसे बैटर हैं जो मैदान पर 5 ओवर रूक जाएं तो मैच को बदल सकते हैं. ऐसे में वैभव से शतक की उम्मीद करना लाजमी है. यदि आज वैभव का बल्ला दिल्ली में चला तो फिर अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल होने वाली है. दरअसल, टी20 में वैभव का औसत 42.82 और स्ट्राइक रेट 216.32 रहा है. 

भारत में पहली बार कर सकते हैं टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू

भारत में वैभव पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं. ऐसे में फैन्स को पूरी उम्मीद है कि आज 15 साल का यह बैटर खेला तो मैदान पर चौके और छक्के की बरसात होगी. वैभव को दुनिया के कई दिग्गजों ने सबसे खतरनाक टैलेंट करार दिया है. बता दें कि अबतक भारत ने ओवरऑल 30 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें 23 मैच आईपीएल में खेले हैं, 7 मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 1000 से अधिक रन निकले, वैभव ने भारत में खेलते हुए 3 टी-20 शतक लगा चुके हैं. कुल मिलकर भारत में 30 टी-20 मैच खेलकर वैभव के नाम 1238 रन है और साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 211.98 का रहा है. 

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी मैदान पर कदम रखते ही रच देंगे इतिहास, 20 साल बाद कारनामा करने वाले बन जायेंगे नंबर 1 भारतीय

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी आउट, सैमसन को मौका, आकाश चोपड़ा ने भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का किया चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com