विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बस की खिड़की पर जो लिखा उसे पिच पर शतक लगाकर पूरा भी किया, देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पूर्व शतक की भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं. उस दौरान तो किसी ने उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. मगर मैच के दौरान शतक लगाते ही वह चर्चा का विषय बन गए.

वैभव सूर्यवंशी ने बस की खिड़की पर जो लिखा उसे पिच पर शतक लगाकर पूरा भी किया, देखें VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच से पूर्व शतक की भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं. उस दौरान तो किसी ने उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. मगर मैच के दौरान शतक लगाते ही वह चर्चा का विषय बन गए. बीते कल (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से साझा किए गए वीडियो में वैभव को बस की कांच पर शतक लगाने का इशारा करते हुए देखा जा सकता है. फ्रेंचाइजी ने इस पल का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आज मैच के लिए रवाना होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने शतक बनाने का संकल्प लिया. वादा पूरा किया!'

एसआरएच के खिलाफ मैदान में जमकर चला वैभव का बल्ला 

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) मुकाबले में बीते कल वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए महज 37 गेंदों में 278.37 की स्ट्राइक रेट से 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को पांच चौके और 12 बेहतरीन छक्के देखने मिले. 

हालांकि, जीत हासिल करने में नाकामयाब रही राजस्थान रॉयल्स

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के इस विस्फोटक पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने में नाकामयाब रही. जयपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वैभव सूर्यवंशी (103) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में 52, जबकि डॉनोवन फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 229 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 31 गेंद में 74 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 57 रनों का योगदान दिया. नीतीश कुमार रेड्डी (36) और हेनरिक क्लासेन (29) रन बनाने में कामयाब रहे. पिछले मुकाबले मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी के लिए किशन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने विराट-राहुल के सामने ठोक दी है ताल, जानें क्या है चैलेंज, कौन मारेगा बाजी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com