Unbreakable Record of Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा कारनामा किया था जिसका इंतजार पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कर रहा था. दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव का पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना हुआ था. पहली ही गेंद पर वैभव ने बुमराह को छक्का लगा दिया. इसके बाद तीसरी गेंद पर भी वैभव ने छक्का लगाकर साबित कर दिया कि वह यहां सिर्फ एक तुक्का नहीं बल्कि क्रिकेट वर्ल्ड में बड़ा कारानामा करने आए हैं, इसका उदाहरण उन्होंने मैच के दौरान भी दिया, जब 15 साल के वैभव ने 14 गेंद में 39 रन की पारी खेली, अपनी पारी में वैभव ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया.
असंभव .. यह रिकॉर्ड तोड़ना अब मुश्किल है.
इस पारी के दौरान वैभव ने आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिसका टूटना अब मुश्किल है दरअसल, वैभव आईपीएल के इतिहास में पहले 10 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने आईपीएल इतिहास में पहले 10 पारियों के बाद अबतक कुल 35 छक्के लाग चुके हैं जो अब एक आईपीएल का महारिकॉर्ड बन गया है.
पहली 10 पारियों में सर्वाधिक आईपीएल छक्के
- 35: वैभव सूर्यवंशी
- 28: जेक फ्रेजर-मैकगर्क
- 25: शॉन मार्श
- 24: नितीश राणा
- 22: क्रिस लिन
- 22: प्रियांश आर्य
- 21: ग्लेन मैक्सवेल
बता दें कि इस मामले में दूसरे नंबर पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में पहले 10 पारियों के बाद 28 छक्के लगाए थे लेकिन यहां अंतर कितना ज्यादा है. वैभव ने 35 लगाए हैं तो वहीं, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 28 छक्के लगाए थे. यानी वैभव का यह कमाल अब आईपीएल में अमर हो चुका है. वैभव सूर्यवंशी का यह रिकॉर्ड टूटना ने बराबर है. क्योंकि वैभव जैसे खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में एक ही आते हैं, अब कोई चमत्कारिक खिलाड़ी आकर ही इस महारिकॉर्ड को तोड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- DC vs GT: केएल राहुल का IPL में धमाका, तोड़ दिया Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने'
ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं