Vaibhav Sooryavanshi Viral Video After the match: गुजरात टाइटंस के हाथों राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट पूरी तरह से गया था, 7 विकेट से मिली हार के बाद वैभव अपने आंसू छूपा नहीं पा रहे थे. हार से वैभव काफी निराश हो गए थे, 15 साल के खिलाड़ी के इमोशनल को देखकर राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल से रहा नहीं गया. लक्ष्मी निवास मित्तल मैदान पर आए और 15 साल के खिलाड़ी से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. लक्ष्मी मित्तल वैभव को दिलासा देते हुए नजर आए और उन्हें गले से लगा लिया. RR के मालिक का यह जेस्चर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.
Vaibhav Suryavanshi was heartbroken after Rajasthan Royals' defeat against Gujarat Titans 😭💔
— Jara (@JARA_Memer) May 30, 2026
Despite the disappointment, the RR owner personally came forward to comfort the young star and lift his spirits. ❤️ pic.twitter.com/PCoOTmXEKu
पैर छूकर लिया आशीर्वाद
वहीं, जब लक्ष्मी निवास मित्तल, वैभव के पास पहुंचे तो 15 साल के खिलाड़ी ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया, राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने वैभव से काफी देर तक बात की और उन्हें समझाते हुए नजर आए. बता दें कि इस सीजन वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया और 16 मैच में 776 रन बनाने में सफल रहे हैं. भले ही राजस्थान रॉयल्स को मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन 15 साल के वैभव ने इस पूरे सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी..वैभव ने इस सीजन अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया
मुश्किल पिच पर जमकर खेले वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को मुश्किल पिच और मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली. मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों ने वैभव को बाउंसर और शॉर्ट गेंदों से टेस्ट करने का प्रयास किया, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज ने क्रीज पर हर चुनौती का डटकर सामना किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं