Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते मंगलवार (19 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच जयपुर में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बदौलत पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान वैभव ने फिफ्टी जमाने के बाद खास अंदाज में जश्न भी मनाया था. जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें अपनी उंगलियों से 'A' बनाकर सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है. जिसके बाद हर कोई उनके इस खास इशारे को जानना चाहता है. अगर आप भी इसी कोशिश में जुड़े हुए हैं तो उस सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं, जो उन्होंने खुद दिया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद युवा स्टार ने अपने टीम के मैनेजर रोमी भिंडर (Romii Bhinder) के साथ खास बातचीत की. जहां भिंडर ने उनसे सवाल किया कि फिफ्टी जमाने के बाद खास सेलिब्रेशन किसके लिए था? जिसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने 'A' बनाकर उन्होंने अपनी मम्मी को डेडिकेट किया था. जिनका नाम 'ए' से शुरू होता है.
Always a mumma's boy 💗 pic.twitter.com/k3X7HVEXTA
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 19, 2026
वैभव नहीं चाहते कि खास सेलिब्रेशन की बात किसी को पता चले
मजेदार बात जो है, वो यह कि वैभव सूर्यवंशी नहीं चाहते हैं कि उनका से खास सेलिब्रेशन किसी और को पता चले? 15 वर्षीय वैभव की मां का नाम आरती सूर्यवंशी है. वहीं उनके पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है. पिता की देखरेख में ही वैभव ने अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था.
यह भी पढ़ें- 'एक्टिंग के लिए यह बॉलीवुड जाएगा, जहां इसे कोई नहीं लेगा', बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिजवान पर मारा अनोखा तंज, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं