विज्ञापन

Video: ट्राई सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, नए हेयरस्टाइल में आए नजर

आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव ने कमाल की बल्‍लेबाजी की. वह इस सीजन सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बने। वैभव ने 16 मैच की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्‍ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर खलबली मचा दी.

Video: ट्राई सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, नए हेयरस्टाइल में आए नजर
Vaibhav Sooryavanshi arrived in Sri Lanka

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने धमाका कर दिया था और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. वैभव ने 16 मैच में 776 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा था. वैभव ने 70 से ज्यादा छक्के भी उड़ाए. आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी वैभव बने. वैभव आज दुनिया के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी में से एक बन गए हैं. इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान पूर्व कप्तान नासिर हुसैन वैभव की बल्लेबाजी की चर्चा करते हुए दिखे, नासिर हुसैन की बातों से ऐसा रहा था कि वो इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच को लेकर उत्साहित नहीं हैं बल्कि वैभव की बैटिंग को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा शायद सचिन तेंदुलकर के साथ हुआ हो. 

वैभव पहुंचे श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने के लिए वैभव श्रीलंका पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से उनकी तस्वीर सामने आई है. अब वैभव बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. वैभव ने अपनी बालों का हेयर स्टाइल बदल दिया है. यह एक पहला बदलाव है जिसे फैन्स देख पा रहे हैं.

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में मिलेगा मौका !

वैभव को लेकर अब एक बात निश्चित हो गई है कि यह 15 साल के खिलाड़ी ब्रांड बन चुका है. हर कोई वैभव की बात कर रहा है. पूर्व क्रिकेटर से लेकर महान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बड़े लेवल पर खेलते हुए देखना चाहते हैं. हाल ही में ईएसपीएन क्रिकेट अवार्ड शो में सचिन तेंदुलकर ने वैभव की तारीफ की और कहा कि. मैं भी वैभव को बड़े स्तर पर खेलते हुए देखने को लेकर उत्सुक हैं. तेंदुलकर ने वैभव की तूफानी बल्लेबाजी को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था,  "वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग बेहतरीन है.. इससे भी खास बात यह है कि अपने पैरों पर पड़ती गेंद के लिये जगह बनाते हुए वह फ्रंटफुट का कैसे खूबसूरती से इस्तेमाल करता है. इससे वह मनचाहे शॉट खेल पाता है."

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

9 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
11 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
13 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
15 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम श्रीलंका ए
17 जून 2026- इंड‍िया ए बनाम अफगानिस्तान ए
19 जून 2026- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला

ये भी पढ़ें-  IND vs AFG: साई सुदर्शन इन, पडिक्कल आउट...भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर ऐसा बन रहा समीकरण, गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com