विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2021

Aus Vs Ind: पिच से छेड़खानी करते पकड़े गए स्टीव स्मिथ, फैंस का फूटा गुस्सा..देखें Video

Aus Vs Ind: तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार 97 रन की पारी खेली. पंत की पारी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट मैच के आखिरी दिन मैच को बचाए रखने में सफलता पाई.

Also Read in
Aus Vs Ind: पिच से छेड़खानी करते पकड़े गए स्टीव स्मिथ, फैंस का फूटा गुस्सा..देखें Video
Aus Vs Ind: पिच से छेड़खानी करते पकड़े गए स्टीव स्मिथ, फैन्स ने लगा दी क्लास..देखें Video

Aus Vs Ind: तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार 97 रन की पारी खेली. पंत की पारी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट मैच के आखिरी दिन मैच को बचाए रखने में सफलता पाई. पंत ने अपनी पारी में 2 छक्के भी लगाए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की. पंत ने जहां अपनी पारी से क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी ओर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टेस्ट मैच के आखिरी दिन एक ऐसी हरकत की जिसकी चर्चा फैन्स कर रहे हैं. दरअसल पांचवें दिन ड्रिंक्स ब्रेक के बीच स्मिथ बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा लिए गए गार्ड (बल्लेबाजी मार्क) को पैर से मिटाते दिखे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर जब स्टीव स्मिथ के द्वारा किया गया यह हरकत वायरल हुआ तो फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल करते दिखे.

Birthday Special: ‘द वॉल' Rahul Dravid के द्वारा बनाए गए ऐसे रिकॉर्ड जिसका टूटना मुश्किल है

फैन्स ने स्मिथ के लिए कई ट्वीट भी किए. बता दें कि पंत और पुजारा ने 144 रन की साझेदारी चौथे विकेट के लिए करते भारतीय टीम को टेस्ट मैच में बनाए रखा था. वैसे पंत के आउट होने के बाद पुजारा भी अपना शतक नहीं पूरा कर पाए और 77 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद हनुमा विहारी और अश्विन ने छठे विकेट के लिए संघर्ष दिखाया और 33 ओवर से ज्यादा ओवर खेलकर मैच को ड्रा की ओर ले जाने के लिए अग्रसर नजर आए.

Aus Vs Ind: दर्द के बाद भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत, 97 रन की पारी खेल बनाया रिकॉर्ड

आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई विकेटकी पर टिम पेन भारतीय क्रिकेटर अश्विन पर स्लेजिंग करते भी दिखे लेकिन अश्विन इन सभी बातों को भूलाकर जमकर बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीत रहे हैं. दूसरी ओर हनुमा विहारी भी क्रीज पर जमकर डट गए हैं और कंगारू गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Steven Peter Devereux Smith, Ravichandran Ashwin, Rishabh Rajendra Pant, Cheteshwar Arvind Pujara, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com