विज्ञापन

IPL 2026: ये 7 धुरंधर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रन वाला महारिकॉर्ड

IPL 2026: जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जो आईपीएल 2026 में विराट कोहली के 973 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकने  का मद्दा रखते हैं. 

IPL 2026: ये 7 धुरंधर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रन वाला महारिकॉर्ड
Who will break Virat's record of 973 runs in IPL 2026

Who could break Virat Kohli's 973-run season record in IPL 2026: विराट कोहली ने आईपीएल के 2016 सीज़न में 973 रन बनाए थे. उस सीजन, उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे, जिसमें उनका औसत 81.08 और स्ट्राइक रेट 152 था. एक दशक बाद भी यह रिकॉर्ड वैसा ही बना हुआ है, आजतक कोई भी इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. टूर्नामेंट के किसी एक सीजन में कोई भी दूसरा बल्लेबाज 900 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है. केवल तीन बल्लेबाज शुभमन गिल, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर, ही अलग-अलग सीजन में एक बार 800 से ज़्यादा रन बना पाए हैं. जैसे-जैसे खेल तेज़ होता जा रहा है और रन भी ज्यादा बन रहे हैं. ऐसा लगता है कि यह रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकता है. हालांकि, किसी भी बल्लेबाज़ के लिए यह अभी भी एक मुश्किल चुनौती है. ऐसे में जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जो आईपीएल 2026 में विराट कोहली के 973 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकने  का मद्दा रखते हैं. 

ये भी पढ़ें-  IPL 2026, MS Dhoni: फैन्स को झटका, चोट के कारण धोनी पहले दो हफ़्तों के लिए हो सकते हैं टीम से बाहर

वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026  वैभव सूर्यवंशी का साल हो सकता है.  इस खिलाड़ी ने पिछले IPL सीज़न में शतक बनाया था, जिससे दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के सामने उसकी काबिलियत और निडर रवैया देखने को मिला था.  वैभव ने आईसीसी U19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में धुआंधार बल्लेबाजी करके इस साल की शानदार शुरुआती की थी.  वैभव ने 7 मैचों में 439 रन बनाए, जिसमें फाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेली गई 175 रनों की पारी भी शामिल थी. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग जोड़ी बनाकर, यह 15 साल का खिलाड़ी विरोधी टीम के लिए एक बड़ा खतरा है. वैभव के साथ टैंलेट हैं और इस  सीजन में यदि यह बल्लेबाज धुआंधार अंदाज में खेलता रहा तो कोहली का 973 रन का रिकॉर्ड युवा बैटर के लिए तोड़ना आसान हो जाएगा. 

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने हाल ही में भारत को अपना तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जिताया है, उनके पास कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. पिछले सीज़न में, मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए, इस 35 वर्षीय बल्लेबाड ने 16 मैचों में 717 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे, और उनका औसत 65.18 रहा. इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या का हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, 2026 T20  वर्ल्ड कप में उन्होंने सिर्फ एक बार 50 से ज़्यादा रन बनाए हैं, और वह भी USA के खिलाफ़ पहले ही मैच में.  हालांकि, सूर्यकुमार यादव मुश्किल हालात में भी टीम को मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं; इसलिए, वे 2026 IPL में अपनी लय हासिल कर सकते हैं और विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. 

यशस्वी जायसवाल

आईपीएल के सबसे युवा और सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक, यशस्वी जायसवाल, अपने दिन किसी भी गेंदबाज़ के पसीने छुड़ा सकते हैं. पिछले तीन सीज़न में, वह राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग लाइन-अप का एक अहम हिस्सा रहे हैं. जायसवाल का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में आया, जब उन्होंने 14 पारियों में 48.07 की औसत से 625 रन बनाए.  उस सीजन में, उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक बनाए थे. जायसवाल एक ऐसे बल्लेबाज जो कोहली के 973 रन के रिकॉर्ड तो तोड़ने का मद्दा रखते हैं. इस सीजन जायसवाल की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी. 

शुभमन गिल

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल, 2026 आईपीएल में विराट कोहली के एक दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखेंगे. 2023 में, गिल ने 17 मैचों में 890 रन बनाए थे,  जो IPL के किसी एक सीज़न में बनाए गए दूसरे सबसे ज़्यादा रन हैं.  जिसमें उन्होंने 59 की औसत से 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे.  हालांकि, अंत में, वह कोहली के एक सीज़न में 973 रन बनाने के रिकॉर्ड कोतोड़ने से महज 83 रन से चूक गए थे.  गिल इस सीजन में 2023 के अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे.

जैकब बेथेल

इन सबके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जैकब बेथेल एक ऐसा टैलेंट है जो इस सीजन चमत्कार कर सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल को ₹2.60 करोड़ में रिटेन किया.  अपने पहले IPL 2025 सीज़न में, उन्होंने सिर्फ़ दो मैचों में 67 रन बनाकर अपनी काबिलियत की झलक दिखाई, जिसमें CSK के खिलाफ बनाए गए 55 रनों की तेज़ पारी भी शामिल थी. T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फ़ाइनल में भारत के ख़िलाफ़ 48 गेंदों में 105 रनों की तूफ़ानी पारी खेलने के बाद बेथेल की लोकप्रियता और बढ़ गई है.  अपनी बाएं हाथ की जबरदस्त बल्लेबाजी और चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री पर अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाज़ी का असरदार तरीक़े से इस्तेमाल करने की क्षमता की वजह से वह RCB के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं और कोहली के इस रिकॉर्ड को चैलेंज कर सकते हैं. 

विल जैक्स

मुंबई इंडियंस ने जैक्स को ₹5.25 करोड़ में रिटेन किया. आईपीएल 2025 में, जैक्स ने 233 रन बनाए और 6 विकेट लिए थे जिससे MI के प्लेऑफ़ तक के सफर में उनकी अहम भूमिका रही.  2026 में वे अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म से आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ही T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' अवॉर्ड (4) जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की है.  वानखेड़े की पिचों पर 180+ के पावरप्ले स्ट्राइक रेट और मिडिल-ओवर्स में काम आने वाली ऑफ़-स्पिन गेंदबाज़ी के साथ, जैक्स MI के लिए एक बेहतरीन एसेट साबित होते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com