विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर

Most sixes off Jasprit Bumrah in IPL: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती से कम नहीं होती है लेकिन 15 साल के वैभव ने वह कमाल कर गिखाया है जिसकी कल्पना किसी ने पहले नहीं की थी.

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर
IPL 2026, Most sixes off Jasprit Bumrah in IPL

Top 10 batters with most sixes off Jasprit Bumrah in IPL: आईपीएल 2026 का रोमांच उस समय चरम पर पहुंच गया जब राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद का सामना करते हुए छक्का लगाया. यह आईपीएल इतिहास का एक ऐसा पल था जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ ऐसी आतिशी पारी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती रहती है लेकिन 15 साल के बल्लेबाज ने जिस निडरता का सबूत दिया है उसने क्रिकेट वर्ल्ड  को हिला कर रखा दिया है. बुमराह की खिलाफ ऐसी आक्रामकता का इरादा रखना किसी चमत्कार से कम नहीं है. ऐसे में जानते हैं आईपीएल इतिहास के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ 8 छक्के लगाए हैं. दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने जसप्रीत बुमराह को अबतक आईपीएल में 6 छक्के लगए हैं. तीसरे नंबर पर जेपी ड्यूमिनी हैं जिनके नाम बुमराह के खिलाफ 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.  चौथे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में बुमराह के खिलाफ 5 छक्के लगाए हैं. 

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बुमराह को आईपीएल में 4 छक्के लगाए हैं. और वह पांचवें नंबर पर है. छठे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने 4 छक्के बुमराह को जड़े हैं.  सातवें नंबर दिनेश कार्तिक ने 3 छक्के लगाए हैं. 

इस मामले में 8वें नंबर पर मार्कस स्टोइनिस हैं जिन्होंने आईपीएल में बुमराह के खिलाफ 3 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा 9वें नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं जिन्होंने बुमराह को 3 छक्के लगाए हैं, 10वें नंबर पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने बुमराह को आईपीएल में दो छक्के अबतक लगा चुके हैं. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जसप्रीत बुमराह के खिलाफ

  1. एबी डिविलियर्स - 8 छक्के
  2. विराट कोहली - 6 छक्के
  3. जेपी डुमिनी - 6 छक्के
  4. कीरोन पोलार्ड - 5 छक्के
  5. पैट कमिंस - 4 छक्के
  6. आंद्रे रसेल - 4 छक्के
  7. दिनेश कार्तिक- 3 छक्के
  8. मार्कस स्टोइनिस - 3 छक्के
  9. ग्लेन मैक्सवेल - 3 छक्के
  10. वैभव सूर्यवंशी- 2 छक्के

ये भी पढ़ें- DC vs GT: केएल राहुल का IPL में धमाका, तोड़ दिया Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने'

ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com