Tim Southee made this Big record in 100th Match: ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है और दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में हो रहा यह मुकाबला टिम साउदी और केन विलियमसन का 100वां टेस्ट मुकाबला है. वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने इस मुकाबले को यादगार बनाया है और उन्होंने बल्लेबाजी में ब्रायन लारा का एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें, टिम साउदी एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वो टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगााने वाले बल्लेबाजों की सूची में आश्चर्य रूप से शामिल है.
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और उसका फैसला सही साबित हुआ क्योंकि न्यूजीलैंड पहली पारी में सिर्फ 162 रनों पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड की स्थिति और खराब होती, लेकिन अंब में मैट हेनरी ने 29 और टिम साउदी ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचाया. टिम साउदी ने अपनी पारी के दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया और इस छक्के के दम पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूजीलैंड के लिए 100वां टेस्ट खेल रहे टिम साउदी के नाम टेस्ट में 88 छक्के हैं और वो टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं. टिम साउदी टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा से भी आगे हैं. भारतीय कप्तान ने टेस्ट में 84 छक्के लगाए हैं. वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज लारा के नाम 131 टेस्ट में 88 छक्के हैं. टिम साउदी ने टेस्ट में 2098 रन भी बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्द्धशतक भी आए हैं.
टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें पहले स्थान पर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 128 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कोच ब्रैंडन मैक्कुलम हैं जिन्होंने 107 छक्के लगाए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. लिस्ट में चौथे स्थान पर क्रिस गेल (98), पांचवें पर जैक कैलिस (97), छठे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग (91) हैं. टिम साउदी को सहवाग से आगे निकलने के लिए चार और छक्कों की जरुरत है.
बात अगर मैच की करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 162 रनों पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज टॉम लाथम रहे, जिन्होंने 38 रनों की पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 31 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही. ऑस्ट्रेलिया ने 107 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे. पहले दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं और वो अभी भी न्यूजीलैंड से 38 रन पीछे हैं.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने शतक ठोका लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विश्व क्रिकेट भी चौंका, इस मामले में निकले सबसे आगे
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: धर्मशाला में भारतीय बल्लेबाजों ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, 92 सालों में चौथी बार हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं