भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में हो रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने शतक ठोका है. मौजूदा सीरीज में यह रोहित शर्मा के बल्ले से आया रह पहला शतक है, जबकि रोहित के टेस्ट करियर का यह 12वां शतक है. वहीं इस शतक के साथ भारतीय कप्तान ने कई रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई है. रोहित शर्मा अब भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं. इसके बाद विराट कोहली 80 अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48-48 शतक लगाए हैं और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. जबकि वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं. जबकि सौरव गांगुली ने भी 38 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं.
इसके अलावा रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय ओपनर सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी करने में सफल हुए हैं. सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा के नाम बतौर भारतीय ओपनर इंग्लैंड के खिलाफ चार-चार टेस्ट शतक हैं. इसके बाद लिस्ट में विजय मर्चेंट, मुरली विजय और केएल राहुल हैं, जिन्होंने थ्री लायंय के खिलाफ तीन-तीन शतक लगाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड के खिलाफ बतौर ओपनर सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
4 - सुनील गावस्कर
4 - रोहित शर्मा
3- विजय मर्चेंट
3-मुरली विजय
3- केएल राहुल
इसके अलावा रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम हैं, जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं. इसते बाद लिस्ट में 45 शतकों के साछ सचिन तेंदुलकर हैं. वहीं रोहित शर्मा के नाम 43 शतक हैं और वो लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. जबकि क्रिस गेल के नाम 42, सनथ जयसूर्या के नाम 41 और मैथ्यू हेडन के नाम 40 शतक हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक
49 - डेविड वार्नर
45 - सचिन तेंदुलकर
43 - रोहित शर्मा
42 - क्रिस गेल
41 - सनथ जयसूर्या
40 - मैथ्यू हेडन
बात अगर मैच की करें तो पहले दिन स्टंप्स पर इंग्लैंड से 83 रन पीछे टीम इंडिया ने दूसरे दिन चाय के ऐलान तक इंग्लैंड पर 158 रनों की बढ़त बना ली. धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को ड्राइविंग सीट पर ला दिया तो उसके बाद सरफराज खान ने अर्द्धशतक जड़कर भारत की स्थिति और मजबूत की. रोहित शर्मा 103 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हुए तो शुभमन गिल 110 के स्कोर पर जेम्स एंडरसन का शिकार बने.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: यशस्वी जायसवाल ने डॉन ब्रैडमैन की खास लिस्ट में बनाई जगह, कोहली, पुजारा को एक साथ छोड़ा पीछे
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: "आत्मसमर्पण नहीं...दबाव में घुटने टेके...." इंग्लैंड की बल्लेबाजी देख भड़के पूर्व स्पिनर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं