विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

यह पाकिस्तानी दिहाड़ी मजदूर कमेंटेटरों का कमेंटेटर निकला, अंग्रेजी ऐसी आप हैरान रह जाएंगे

इस दिहाड़ी मजबूर की अलग-अलग स्टाइल में कमेंट्री यही बताता है कि एशिया महाद्वीप में क्रिकेट को लेकर कितना ज्यादा जुनून है, जो अलग-अलग रूप में दिखायी देता है.

यह पाकिस्तानी दिहाड़ी मजदूर कमेंटेटरों का कमेंटेटर निकला, अंग्रेजी ऐसी आप हैरान रह जाएंगे
दिहाड़ी मजदूर के इंटरव्यू लेते पाकिस्तानी होस्ट
  • इस कमेंट्री के क्या कहने!
  • यह कमेंट्री आपको लोट-पोट कर देगी!
  • ये क्रिकेट का जुनून है!
नई दिल्ली:

आपने क्रिकेट जगत में एक से बढ़कर एक दिग्गज कमेंटेटर को सुना होगा. टोनी ग्रेग, इयान चैपल, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और अब आकाश चोपड़ा. इन सहित तमाम नामी-गिरामी क्रिकेट कमेंटटरों ने दुनिया भर में अपनी कमेंट्री की छाप छोड़ी है. यह छाप इतनी गहरी है कि इसने एक दहाड़ी मजदूर को भी इन कमेंटेटरों के कमेंटेटर में तब्दील कर दिया! कमेंट्री भी ऐसी कि आप एक बार को हैरान रह जाएंगे कि कोई दहाड़ी मजबूर अलग-अलग शैलियों में और अलग हालात की कमेंट्री इस अंदाज में कर सकता है.

विराट के लिए मुश्किल, इन दो पेसरों में किसे दें फाइनल में जगह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आप आप कहेंगे कि इस कमेंटेटरों का कमेंटेटर कैसे कहा जा सकता है! सवाल बिल्कुल जायज है आपका, लेकिन पाकिस्तान का यह दहाड़ी मजदूर लगभग इन सभी दिग्गजों की नकल करने में माहिर है. सोचिए एक ऐसा दहाड़ी मजदूर जिसने  कभी स्कूल का मुंह न देखा हो, लेकिन इसके बावजूद वह फर्राटेदार अंग्रेजी में अलग-अलग हालात की कमेंट्री कर रहा है. 

WTC Final से पहले न्यूजीलैंड को झटका, केन विलियमसन की चोट गंभीर, दूसरे टेस्ट से बाहर

डेली पाकिस्तान.कॉम पर पोस्ट इस वीडियो में होस्ट इस दहाड़ी मजदूर से अलग-अलग हालात पर कमेंट्री बयां करने को कहता है. वीडियो में होस्ट भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आफरीदी के सामने जहीर के गेंदबाजी करने को बयां करने को कहता है, जिस पर इस दहाड़ी मजदूर का अंदाज उसे हंसते-हंसते लोट-पोट होने पर मजबूर कर देता है. हालांकि, कमेंट्री के दौरान थोड़े ग्रामर की गलती जरूर होती है, तथ्यात्मक भी, लेकिन मजदूर के मुंह से ऐसी अंग्रेजी बहना हैरान करने वाला है.

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, India, Indian Premier League 2021, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com