विज्ञापन

IPL 2026: 'यह हार सिर्फ हार्दिक पांड्या की नहीं', PBKS के खिलाफ हार पर MI कोच महेला जयवर्धने का फूटा गुस्सा

MI Coach Mahela Jayawardene on Lose vs PBKS IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं दिख रहा. अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो जल्द ही जीत की लय पकड़नी होगी.

IPL 2026: 'यह हार सिर्फ हार्दिक पांड्या की नहीं', PBKS के खिलाफ हार पर MI कोच महेला जयवर्धने का फूटा गुस्सा
MI Coach Mahela Jayawardene on Lose vs PBKS IPL 2026:

MI Coach Mahela Jayawardene on Lose vs PBKS IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की खराब फॉर्म जारी है. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर ली. यह मुंबई की पांच मैचों में चौथी हार रही, जिसके बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का बयान चर्चा में आ गया है. मैच के बाद जयवर्धने ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि टीम अभी तक सही लय नहीं पकड़ पाई है. उन्होंने कहा, “यह हार सिर्फ हार्दिक पांड्या की नहीं है. जब टीम अच्छा नहीं करती तो जिम्मेदारी सभी की होती है मेरी, मैनेजमेंट की और खिलाड़ियों की भी. हमें मिलकर सुधार करना होगा.”

“दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रही हैं”

जयवर्धने ने माना कि इस समय बाकी टीमें मुंबई से बेहतर क्रिकेट खेल रही हैं. “हम अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दूसरी टीमें हमसे आगे हैं. जब उन्हें अच्छी शुरुआत मिलती है तो उनका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है. हमें मैच में कंट्रोल बनाना सीखना होगा.”

MI की गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता

कोच ने टीम की गेंदबाजी को सबसे बड़ा कमजोर पक्ष बताया. “हमने अलग-अलग तरह के मैच हारे हैं. कुछ बदलाव हमने खुद किए और कुछ चोटों की वजह से करने पड़े. कुछ क्षेत्रों में सुधार हुआ है, लेकिन गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय है.”

बुमराह पर उठे सवालों का जवाब

पिछले पांच मैचों में विकेट नहीं ले पाने पर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी सवाल उठे. इस पर जयवर्धने ने उनका बचाव किया. उन्होंने कहा, “बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. समस्या यह है कि हम पावरप्ले में दबाव नहीं बना पा रहे. बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं लेते. विकेट कभी-कभी किस्मत से भी मिलते हैं एक बार वह शुरुआत करेंगे तो रुकेंगे नहीं.”

रोहित की वापसी पर अपडेट

रोहित शर्मा की वापसी को लेकर जयवर्धने ने कहा कि टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता. “सीजन अभी लंबा है. हम रोहित पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते.” मुंबई इंडियंस के लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं दिख रहा. अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो जल्द ही जीत की लय पकड़नी होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com