विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2020

इसलिए कपिल देव की ऐतिहासिक पारी का नहीं हुआ था सीधा प्रसारण

इसमें दो राय नहीं कि कपिल देव की इस पारी ने भारतीय ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट पर बड़ा असर डाला. कारण यह रहा कि पहली बार किसी क्रिकेटर ने वनडे में यह स्कोर बनाया था. इसके बाद बल्लेबाजों में इस स्कोर को पीछे छोड़ने की होड़ लग गई थी और....

इसलिए कपिल देव की ऐतिहासिक पारी का नहीं हुआ था सीधा प्रसारण
कपिल देव की फाइल फोटो
  • कपिल देव का करिश्मा, क्रिकेट जगत हक्का-बक्का
  • ...जब कपिल ने खेल डाली 175* की ऐतिहासिक पारी
  • भारतीय क्रिकेट नहीं नहीं, विश्व क्रिकेट पर असर डाला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आज करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमी सोशल मीडिया और अपनी यादों में दिग्गज कपिल देव (#KapilDev) की ऐतिहासिक पारी का जश्न मना रहे हैं. कपिल देव की इस पारी को याद किया जा रहा, तो उसके वीडियो को सर्च में ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वीडियो तो तब मिलेगा न जब होगा. कपिल देव (#KapilDev) ने सिर्फ 138 गेंदों पर नाबाद 16 चौकों और छह छक्कों से एतिहासिक पारी खेल डाली थी. 

इसमें दो राय नहीं कि कपिल देव की इस पारी ने भारतीय ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट पर बड़ा असर डाला. कारण यह रहा कि पहली बार किसी क्रिकेटर ने वनडे में यह स्कोर बनाया था. इसके बाद बल्लेबाजों में इस स्कोर को पीछे छोड़ने की होड़ लग गई थी और तकरीबन एक साल बाद ही विव रिचर्ड्स ने इसे पीछे छोड़ भी दिया था. 

बहरहाल, मद्दे पर लौटते हैं कि कपिल देव सहित करोड़ों भारतीय और विश्व क्रिकेटप्रेमियों को इस बात का मलाल है कि इस मैच की फुटेज उपलब्ध नहीं है. कारण यह है इस दिन प्रसारणकर्ता बीबीसी के कैमरामेनों ने हड़ताल कर दी थी. इनमें सेलरी सहित और कई मुद्दों को लेकर नाराजगी थी, तो कैमरामेनों ने हड़ताल कर दी. इसके कारण न तो इस मैच का सीधा प्रसारण ही हुआ और न ही किसी तरह से कोई रिकॉर्डिंग की गई, जिसके कारण इस मैच की आज तक कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है. ऐसा लगता है कि ऐसा होना इस मैच या कपिल देव की किस्मत में लिखा था क्योंकि इस मैच के बाद कैमरामेनों ने हड़ताल खत्म कर दी और फिर सभी मैचों का सीधा प्रसारण हुआ. टूर्नामेंट में यही इकलौता मैच रहा, जिसका सीधा प्रसारण नहीं हुआ. बहरहाल, कपिल देव की इस पारी से भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ तब मजबूत स्कोर खड़ा किया, जब टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए उसने 17 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. 

VIDEO: कुछ समय पहले करियर को लेकर विराट ने बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com