विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

इसलिए अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने लगाई मोटी बोली, ये हैं सबसे महंगे पांच खिलाड़ी

सात अप्रैल से 28 मई तक खेले जाने वाले आईपीएल के 11वें सीजन के लिए 8 टीमें तैयार हो चुकी हैं.

इसलिए अनकैप्ड खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने लगाई मोटी बोली, ये हैं सबसे महंगे पांच खिलाड़ी
सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर क्रुणाल पंड्या
  • क्रुणाल का सबसे बड़ा कमाल!
  • ऑर्चर जोफ्रा की तो निकल पड़ी!
  • कृष्णप्पा गौतम ने चौंका दिया
नई दिल्ली: सात अप्रैल से 28 मई तक खेले जाने वाले आईपीएल के 11वें सीजन के लिए 8 टीमें तैयार हो चुकी हैं. आईपीएल के बाजार में बड़े-बड़े खिलाड़ी जहां नहीं बिके तो वहीं कुछ अनजाने चेहरे, अनजाने नामों पर अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोलियां लगाईं. इस सीजन के सबसे महंगे टॉप 5 अनकैप्ड खिलाड़ी कौन से रहे आइये जानते हैं...
 
1. कृणाल पंड्या
इस सीज़न के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं कृणाल पांड्या. लाख के बेस प्राइस वाले कृणाल को मुंबई इंडियंस ने 22 गुणा ज्यादा 8.8 करोड़ रुपये में ख़रीदा. कृणाल पंड्या पिछले सीज़न के सेमीफ़ाइनल में मैन ऑफ़ द मैच रहे तो, फ़ाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया..गेंद और बल्ले से कृणाल ने अपने भाई हार्दिक को भी पीछे छोड़ दिया था. इतना की हार्दिक को मुंबई ने ड्रॉप कर दिया, लेकिन कृणाल को टीम में बनाए रखा. इस सीज़न भी उनसे यही उम्मीद  

2. जोफ़्रा आर्चर
वेस्टइंडीज़ के बारबेडॉस से आने वाले 22 साल के युवा ऑलराउंडर जोफ़्रा आर्चर इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. पहले इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में ससेक्स से खेलते हुए पूरे सीज़न में 61 विकेट लिए और अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेन्स से खेलते हुए आर्चर ने 30 विकेट 18.1 की स्ट्राइक रेट से झटके हैं. इकॉनमी 7.81 की रही है. यही नहीं बल्ले से उनकी स्ट्राइक रेट टी-20 में 145.45 की है. नतीजा आम तौर पर संयमित तौर पर पैसे खर्च करने वाली राजस्थान रॉयल्स फ़्रेंचाइज़ी ने 40 लाख के बेस प्राइस वाले आर्चर को 18 गुणा ज्यादा 7 करोड़ 20 लाख रुपये में ख़रीदा.


यह भी पढ़ें : 'इस बड़ी वजह' से विराट कोहली ने शाहरुख खान से छीन लिए केकेआर के 'चार गेंदबाज'

3. ईशान किशन
नंबर-3 पर हैं ईशान किशन. ईशान ने घरेलू टी-20 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके चलते चलते उन्हें बड़ी बोली मिली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में किशन ने 8 मैच में 273 रन 34.12 की औसत और 145.98 की स्ट्राइक रेट से बनाए. पिछले साल गुजरात लायन्स ने ईशान को 35 लाख रुपये में ख़रीदा था औैर इस बार मुंबई ने 40 लाख के बेस प्राइस वाले ईशान पर 6.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई.

4. कृष्णप्पा गौतम
कर्नाटक के कृष्णप्पा गौतम नंबर-4 पर हैं. इस ऑफ़ स्पिनर ऑलराउंडर पर राजस्थान रॉयल्स ने उनके 20 लाख के बेस प्राइस से 31 गुणा ज्यादा बोली लगाई 6.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.
 
5. डार्सी शॉर्ट  
सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में नंबर-5 पर हैं ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट. इस अनजाने नाम पर राजस्थान रॉयल्स ने यूं ही मोटी बोली नहीं लगा दी है. शॉर्ट ने इस सीजन में बिग बैश लीग में सेमीफाइनल स्टेज से पहले तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 10 मैचों में 504 रन 56 की औसत से बनाए हैं. अहम बात यह है कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.8 का रहा है.

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली.


आईपीएल में 20 लाख के बेस प्राइस में ऑक्शन में शामिल हुए शॉर्ट पर राजस्थान रॉयल्स ने 20 गुणा ज्यादा 4 करोड़ की बोली लगाई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPl Auction 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com