विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2018

इसलिए बीसीसीआई गैरी कर्स्टन को चाहता है महिला टीम का कोच, पूर्व कोच ने किया आवेदन

बता दें कि पहले बोर्ड ने पहले सचिन, सौरव और लक्ष्मण की सदस्यता वाली तीन सदस्य क्रिकेट सलाहकार कमेटी से कोच पद का साक्षात्कार लेने का अनुरोध किया था

इसलिए बीसीसीआई गैरी कर्स्टन को चाहता है महिला टीम का कोच, पूर्व कोच ने किया आवेदन
गैरी कर्स्टन की फाइल फोटो
  • फिर गैरी आएंगे, नई रोशनी लाएंगे!
  • बीस दिसंबर को कोच पद का इंटरव्यू
  • कपिल देव लेंगे मनोज प्रभाकर का इंटरव्यू
मुंबई: यह बीसीसीआई का मास्टर स्ट्रोक है!! रमेश पोवार का पिछले दिनों तीस नवंबर को अनुबंध खत्म होने के बाद बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन मांगे थे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और हर्शल गिब्स सहित कई नामों ने इस पद के लिए आवेदन किया हुआ है. बीस दिसंबर को कोच पद के लिए साक्षात्कार होना है. और इसी बीच बीसीसीआई ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है. अब टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने भी महिला टीम का कोच बनने ही ख्वाहिश जताते हुए इस पद के लिए आवेदन किया है. 

बता दें कि पहले बोर्ड ने पहले सचिन, सौरव और लक्ष्मण की सदस्यता वाली तीन सदस्य क्रिकेट सलाहकार कमेटी से कोच पद का साक्षात्कार लेने का अनुरोध किया था, लेकिन इन तीनों ने ही बीसीसीआई को पत्र लिखकर उपलब्ध न होने की बात कहकर इंटरव्यू लेने में असमर्थता जताई थी. इसके बाद बोर्ड ने कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और पूर् महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी ने इंटरव्यू के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. 

यह भी पढ़ें:  AUS vs IND, 2nd Test: पहले ही दिन कोहली कर बैठे 'विराट' गलती, कहीं महंगी न पड़ जाए

बहरहाल, बोर्ड के आवेदन मांगने के बाद कई पूर्व भारतीय सहित अनके विदेशी क्रिकेटरो ने भी कोच पद के लिए आवनेद किया था. प्रभाकर और हर्शल गिब्स के अलावा आवेदन करने वाले बाकी खिलाड़ियों में अतुल बेडाडे, डेविड जॉनसर, ओविस शाह, दिमित्र मैस्करनहास सहित और भी कई नाम शामिल हैं.  लेकिन शनिवार को ही इस पद के लिए टीम इंडिया को 2011 में विश्व कप जिताने वाले गैरी कर्सटन ने भी कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है. और सूत्रों की मानें, तो गैरी का महिला क्रिकेट टीम का कोच बनना करीब-करीब तय है.

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट कोहली के विचार सुनिए. 


सूत्रों की मानें, तो बीसीसीआई के अधिकारियों ने महिला टीम कोच के लिए एक बड़ा और अनुभवी नाम चाहता था. एक ऐसा शख्स, जिसे सभी का सम्मान हासिल हो और जो ड्रेसिंग रूम में और अनुशासन ला सके. गैरी से पहले जो आवेदन आए, या तो वे बड़े नाम नहीं थे, या फिर उनके नाम से बड़े विवाद जुड़े हुए हैं. वहीं बीसीसीआई यह भी चाहता है कि कई देशी कोचों को परखने के बाद यह महिला टीम की जिम्मेदारी भी किसी विदेशी को सौंपी जाए. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gary Kirsten, BCCI, India Women Cricket Team, Bcci Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com