विज्ञापन
5 years ago
अबुधाबी:

Australia vs West Indies 38th Match:  यूएई में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डविड वॉर्नर (नाबाद 89) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत एक अहम मुकाबले में विंडीज को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए मजूबती के साथ अपना दावा ठोक दिया है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की भी चुनौती को बढ़ा दिया है. विंडीज से मिले 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने फिंच (9) का विकेट जल्द ही गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद तो डेविड वॉर्नर ने मिशेल मार्श (53 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी करके मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. खासकर डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम के लिए बहुत ही मौके के शानदार और उम्दा बल्लेबाजी की. वॉर्नर ने नौ चौके और चार छक्के लगाए. इससे ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लक्ष्य को 16.2 ओवरों में हासिल कर लिया.डेविड वॉर्नर मैन ऑफ द मैच रहे.

SCORE BOARD

पहली पाली में विंडीज ने ऑस्ट्रेलिया की पार्टी खराब खरने का पूरा इंतजाम करते हुए उसके सामने 158 रनों का टारगेट रखा है, जिसे कंगारुओं के लिए छूना आसान होने नहीं जा रहा. टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके विंडीज पर इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं था. और जब कंगारुओं से न्योता पाने के बाद गेल और लुइस बैटिंग के लिए उतरे, तो यह उनके अंदाज में साफ दिखायी पड़ा. दोनों भले ही सस्ते में आउट हो गए, लेकिन तेवर इनके पहले ओवर से ही आक्रामक थे और इसी तेवर के साथ विंडीज के बाकी बल्लेबाज आगे बढ़े. विंडीज के लिए गेल (15), लुईस (29) ने 2.2 ओवरों में ही 30 रन जोड़ डाले थे. निकोलस पूरन (4) और रोस्टन चेज (0) इनके बाद सस्ते में आउट हुए, तो लगा विंडीज का हाल वैसा ही हो सकता है, जिसके लिए यह टीम जानी जाती भी रही है, लेकिन हेटमायर (27), कप्तन पोलार्ड (44) और फिर निचले क्रम में आंद्रे रसेल (18) के तेवरों ने विंडीज को कोटे के 20 ओवरो में 7 विकेट के नुकसान पर 157 का लक्ष्य दिला ही दिया, जो कंगारुओं के लिए आसान नहीं ही होगा. जोश हैजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में बुरी मार खाने के बाद चार विकेट लिए.

इससे पहले.ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चलिए मुकाबले में खेल रहीं दोनों देशों की फाइनल इलेवन पर गौर फरमा लीजिए: 

विंडीज: 1. केरोन पोलार्ड (कप्तान) 2. क्रिस गेल 3. एविन लुईस 4. निकोलस पूरन 5. रोस्टन चेज 6. शिमरोन हेटमायर 7. आंद्रे रसेल 8. जेसन होल्डर 9. ड्वेन ब्रावो 10. हेडेन वॉल्श 11. अकील होसेन

ऑस्ट्रेलिया: 1. एरॉन फिंच 2. डेविड वॉर्नर 3. मिशेल मार्श 4. ग्लेन मैक्सवेल 5. स्टीव स्मि 6. मारकस स्टोइनिस 7. मैथ्यू वेड 8. पैट कमिंस 9. मिशेल स्टॉर्क 10.  एडम जंपा 11. जोश हैजलवुड 
 

VIDEO:आईसीसी T20 वर्ल्‍ड कप: दीवाली के बाद टीम इंडिया के धमाके

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
David Andrew Warner, Mohammad Mushfiqur Rahim, Christopher Henry Gayle, Aaron James Finch, Dwayne John Bravo, Australia Vs West Indies 11/06/2021 Auwi11062021204849, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com