विज्ञापन

T20 World Cup 2026: सिर पर सवार सुपर-8 राउंड, अगर नेट रन रेट भी बराबर, तो कैसे तय होगी टीमों की पायदान?, जानें नियम

T20 World Cup 2028: टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है. अब ग्रुप स्टेज भी जल्द खत्म हो जाएगा. 21 फरवरी से सुपर-8 राउंड के मैच खेले जाएंगे. और यह एकदम अलग नियमों से खेला जाएगा

T20 World Cup 2026: सिर पर सवार सुपर-8 राउंड, अगर नेट रन रेट भी बराबर, तो कैसे तय होगी टीमों की पायदान?, जानें नियम
T20 World Cup 2026, Super-8 round: भारत सुपर-8 राउंड के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा
X: social media

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया के धुरंधरों ने रविवार को पाकिस्तान (India vs Pakistan) को हराकर मेगा इवेंट के सुपर-8 राउंड (Super8 round) में जगह बना ली है. साफ है कि अब वर्ल्ड कप में भारत का बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जाना मुकाबले का ज्यादा मतलब नहीं रह गया है. यह भी हो सकता है कि टीम इंडिया इस मुकाबले में कुछ अलग प्रयोग करे और मुख्य खिलाड़ियों में कुछ को आराम देकर बाहर बैठे कुछ प्लेयर्स को आजमाए. सुपर-8 राउंड के मैच 21 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक खेले जाएंगे. भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ तय हो गया है. यह राउंड अलग नियमों के तहत खेला जाएगा. चलिए आब डिटेल से बारी-बारी से कुछ अहम बातें जान लीजिए:-

प्वाइंट्स का सिस्टम

सुपर-8 राउंड में जीतने वाली टीम को ग्रुप स्टेज की तरह ही 2 अंक मिलेंगे, जबकि मैच रद्द होने की सूरत में 1 प्वाइंट्स और हारने वाली टीम को शून्य प्वाइंट मिलेगा. वहीं, ग्रुप स्टेज से कोई भी टीम न तो कोई प्वाइंट लेकर ही आगे बढ़ेगी और न ही नेट-रन-रेट. मतलब हर टीम सुपर-8  राउंड में शून्य से शुरुआत करेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

अगर टीमों का प्वाइंट्स रहे बराबर तो: 

1. अगर टीमों के प्वाइंट्स सुपर-8 राउंड में बराबर रहते हैं, तो इस सूरत में पांच टाई ब्रेकर ग्रुप स्टेज में इनकी रैंकिंग या आगे बढ़ने का क्रम तय करेंगे. पहले टाई ब्रेकर के तहतसुपर-8 राउंड में सबसे ज्यादा जीत किसी टीम की रैंकिंग का मुख्य आधार होगा. वहीं, अगर जीत भी बराबर रहती हैं, तो नेट-रन-रेट (NRR) टीम के आगे बढ़ने का आधार बनेगा. 

2. अगर संयोगवश टीमें नेट रन-रेट में भी बराबर रहती हैं, तो इस मामले में बराबर रहीं टीमों के ग्रुप मैच का परिणाम उसके आगे बढ़ने का मानक बनेगा. और अगर यहां भी स्थिति टाई रहती है, तो फिर सुपर-8 राउंड के सभी मैचों में मिलाकर किस टीम ने फेंकी सबसे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए, इस आधार पर टीम विशेष आगे बढ़ेगी. और अगर यहां भी परिणाम नहीं निकलता है, तो इस साल 6 फरवरी महीने तक ICC Men's T20I Team Ranking में जो भी टीम दोनों में ऊपर होगी, वह आगे बढ़ेगी. 


मोटे तौर पर आप सुपर-8 राउंड से टीम के आगे बढ़ने के मानक या आधारभूत नियमों पर नजर दौड़ा लें

मानक                                    गतिविधि

प्वाइंट्स                                   जीत के 2, परिणाम नहीं का 1 अंक

कुल जीत                                   पहला टाई ब्रेकर

नेट रन रेट (NRR)                      दूसरा टाई ब्रेकर

ग्रुप में हेड-टू-हेड                         तीसरा टाई ब्रेकर

विकेटों की संख्या                        चौथा टाई ब्रेकर

टूर्नामेंट से पहले रैंकिंग                 पांचवां टाई ब्रेकर


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com