विज्ञापन

T20 World Cup 2026: नेपाल ने विश्व क्रिकेट को चौंकाया, हारे हए मैच को जीतकर मचाई हलचल, डेल स्टेन ने दिया बड़ा ऑफ़र

T20 World Cup 2026: सबसे बड़ा रोमांच तो नेपाल और दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के मैच में देखने को मिला, जिसे देखकर क्रिकेट की दुनिया दंग रह गई

T20 World Cup 2026: नेपाल ने विश्व क्रिकेट को चौंकाया, हारे हए मैच को जीतकर मचाई हलचल, डेल स्टेन ने दिया बड़ा ऑफ़र
Dale Steyn extends kindest of gesture after Nepal's grand show at T20 World Cup

ENG vs Nepal, T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अमेरिका से भारत को, हॉलैंड से पाकिस्तान को और अफ़ग़ानिस्तान से न्यूज़ीलैंड को जीत हासिल करने में अच्छी-ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन सबसे बड़ा रोमांच तो नेपाल और दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के मैच में देखने को मिला, जिसे देखकर क्रिकेट की दुनिया दंग रह गई. T20 वर्ल्ड कप के दूसरे दिन जिसे एकतरफा मैच माना जा रहा था उस मैच में नेपाल की टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया कि मैच के 40वें ओवर तक दुनिया भर के क्रिकेट फ़ैन्स की सांसे अटकी रहीं. 

इंग्लैंड VS नेपाल: आखिरी गेंद तक रोमांच
इंग्लैंड के 185 के टारगेट का पीछा करती हुई नेपाल टीम 19वें ओवर में 175 के स्कोर तक पहुंच गई. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी. लेकिन 20वें ओवर में नेपाल के मिडिल ऑर्डर बैटर (लोकेश बाम के 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन) 5 रन जोड़ सके और ये टीम दो बार के वर्ल्ड चैंपियन से सिर्फ़ 4 रनों से मैच हार गई. लेकिन इस टीम ने दुनिया भर के दिग्गजों को अपना कायल कर दिया. इंग्लैंड का स्कोर 184/7; नेपाल का स्कोर 180/6 

ये भी पढ़ें-  ICC vs PCB: भारत टी-20 वर्ल्ड कप मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान ने बदला पैंतरा, ICC के सामने रखी ये शर्तें- रिपोर्ट

वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने किया सैल्यूट!
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह तो नेपाल टीम की फ़ाइट के ज़बरदस्त कायल हो गए. युवी ने ‘X' पर ट्वीट किया, “नेपाल के लिए बड़ा सम्मान! नेपाल ने दुनिया की एक बेहतरीन टीम का सामना करते हुए आख़िरी गेंद तक लड़ाई लड़ी और साबित कर दिया कि यकीन और हौसले से क्या कुछ किया जा सकता है! इसी तरह टीमें बड़ी होती हैं और इसी तरह चैंपियंस बड़े होते हैं. क्रिकेट की दुनिया ये सब देख रही है”

‘गन' स्टेन का बड़ा ऑफ़र 
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तकरीबन 700 विकेट लेनेवाले पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी पेसर डेल स्टेन तो नेपाल के प्रदर्शन से इतने खुश हो गए कि उन्होंने उस टीम को एक बड़ा ऑफ़र दे डाला. डेल स्टेन ने ‘X' पर ट्वीट किया, “नेपाल, मैं आपको अपनी सर्विस ऑफ़र करता हूं अगर आपको कभी ज़रूरत महसूस हो. ऊंपर, ऊपर और ऊंपर!”  

IPL चैंपियन्स ने बनाया सिकंदर 
IPL चैंपियंस चेन्नई, बैंगलोर और कोलकाता जैसी टीमों ने भी दिल खोलकर अपने ट्विटर हैंडल्स से नेपाल के लिए जमकर कसीदे गढ़े. कोलकाता टीम-KKR ने ‘X' पर ट्वीट किया, “ये बेहद नज़दीकी मामला रहा. एशिया की एक और बड़ी टीम तैयार हो रही है!” #Rhinos 

मौजूदा IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-RCB ने ‘X' पर ट्वीट किया, “ये सिर्फ़ एक गेम नहीं बेहद एक बोल्ड BOLD बयान था. नेपाल ने बेख़ौफ़ क्रिकेट खेला, अपनी काबिलियत पर भरोसा किया और वर्ल्ड स्टेज पर अपने आगमन का एलान कर दिया. क्रिकेट के लिए उनका जुनून सराहनीय है. नमन.” 

IPL की सबसे कामयाब चैंपियन टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स – CSK ने X' पर ट्वीट किया, “नीदरलैंड्स. स्कॉटलैंड. अमेरिका और अब नेपाल, सबने फाइट किया. और ऐसे ही वर्ल्ड कप की शुरुआत की जाती है. #T20WorldCup #WhistlePodu ICC    

नेपाल जैसी उभरती टीम के लिए तारीफ़ की ये रेस आईसीसी के लिए भी वाकई बड़ी कामयाबी है. ICC ने ‘X' पर एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “नेपाल के फ़ैन्स के उत्साह और कभी ना हार मानने वाली ये तस्वीर है हमारी आज की गूगल पिक्सेल शॉट ऑफ़ द डे!”

दिग्गज हुए गदगद 
BCCI के उपाध्यक्ष ने ‘X' पर ट्वीट किया, “नेपाल ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ रोमांचक लड़ाई में सराहनीय प्रयास किया. ऐसे लम्हे वर्ल्ड क्रिकेट में बढ़ती होड़ को साबित करते हैं. क्रिकेट नेपाल @CricketNep आनेवाले गेम के लिए शुभकामनाएं.”

यहां तक कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और हर्षा भोगले भी नेपाल की काबिलियत को देखकर दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए. माइकल वॉन ने लिखा, “क्या शानदार क्रिकेट मैच! नेपाल के खिलाड़ियों ने शानदार हुनर दिखाया. (लेकिन) इंगिलैंड के लिए जीत तो जीत है..

जबकि, कॉमेन्टेटर हर्षा भोगले ने नेपाल की कामयाबी के राज़ खोले और कहा, “मैंने नेपाल के बारे में कई अच्छी चीज़ें सुनी है. नेपाल ने हाल ही में शारजाह में वेस्ट इंडीज़ को हराया..कहा जा सकता है कि विंडीज पूरी ताक़त के साथ मैदान पर नहीं उतरी थी.... स्कॉटलैंड में स्कॉटलैंड को हराया...और नेपाल के फ़ैन्स तो कमाल के हैं. जो भी नेपाल से क्रिकेट देखकर आते हैं उनके फ़ैन्स को देखकर दंग रह जाते हैं.”

ये भी पढ़ें-  ICC vs PCB: भारत टी-20 वर्ल्ड कप मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान ने बदला पैंतरा, ICC के सामने रखी ये शर्तें- रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com