- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया
- सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाए
- सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए, जिससे भारत की टीम 161 रन तक पहुंची
T20 World cup, IND vs USA: भारत ने अपने वर्ल्ड कप के पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हरा दिया. भारत की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक पारी खेली और 84 रन बनाकर नाबाद रहे. सूर्या की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 161 रन बना पाने में सफल रही और आखिर में भारत को 29 रन से जीत मिली. सूर्या की पारी यादगार रही. अपनी पारी के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
सूर्या ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए. ऐसा करते ही सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओऱ से भारत की धरती पर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्या ने भारत में अबतक 86 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में लगा लिए हैं. वहीं, रोहित के नाम भारत में टी-20 इंटरनेशनल में 85 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय
सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में भारत में भारत की धरती पर 85 से ज्यादा छक्का लगाने वाले इकलौते भारतीय है. उनसे पीछे रोहित हैं, जिनके नाम भारत में 85 छ्क्के लगाने का कमाल दर्ज है. इसके बाद तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं. हार्दिक ने 58 छ्क्के भारत में लगाए हैं. इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है. कोहली ने 56 छक्के भारत में लगाए हैं.
टी-20 इंटरनेशनल में भारत की धरती पर सबसे ज्यादा छक्का
- सूर्यकुमार यादव 86
- रोहित शर्मा 85
- हार्दिक पंड्या 58
- विराट कोहली 56
- ईशान किशन 47
इसके अलावा कप्तान सुर्या टी20 वर्ल्ड कप में 150 + स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज में रोहित की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार ऐसा कारनामा किया है.
टी20 वर्ल्ड कप में SR 150+ के साथ भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
- 5: सूर्यकुमार यादव
- 5: रोहित शर्मा
- 4: विराट कोहली
- 3: केएल राहुल
- 3: युवराज सिंह
T20I में एक ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा 20+ रन
- 7 बार सूर्यकुमार यादव
- 6 बार रोहित शर्मा
- 4 बार युवराज सिंह
- 3 बार हार्दिक पंड्या
- 3 बार संजू सैमसन
- 3 बार रिंकू सिंह
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाकर भारत का स्कोर 161 रन तक पहुंचाया. यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 3, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को 1 विकेट मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं