विज्ञापन

वही चेहरा, वही आंखें और वही अंदाज, हीमैन के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान, बोले- धर्मेंद्र के स्टारडम को आगे ले जाएगा

Dharmendra Doppelganger दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का यह हमशक्ल दिखने में बिल्कुल उन्हीं की ही तरह है और इसके हावभाव भी सेम वैसे ही हैं.

वही चेहरा, वही  आंखें और वही अंदाज, हीमैन के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान, बोले- धर्मेंद्र के स्टारडम को आगे ले जाएगा
Dharmendra lookalike: धर्मेंद्र के इस डुप्लीकेट को देख इमोशनल हुए फैंस
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं. बीती 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. अपने निधन से पहले वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे थे. वहीं, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के कुछ समय बाद ही घर में उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र ने दुनिया को भले ही अलविदा कह दिया हो, लेकिन वह उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा के लिए बस चुके हैं. सोशल मीडिया पर आज भी लोग धर्मेंद्र को याद करते हैं. इसमें दिग्गज अभिनेता के हमशक्ल भी शामिल हैं, जो उनकी याद में वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब धर्मेंद्र के इस हूबहू हमशक्ल को देखें, जो दिखने में एकदम एक्टर की तरह लगता है.

यह भी पढ़ें: 'हम नंबर 1 हैं',अंडर-19 विश्वकप जीतने पर बिग बी ने टीम इंडिया को दी बधाई,‘दुश्मन को ठोक दिया' 

धर्मेंद्र का हूबहू डुप्लीकेट

धर्मेंद्र का यह हमशक्ल उनकी फिल्म के एक गाने पर लिप सिंक कर रहा है. धर्मेंद्र के इस हमशक्ल का नाम पाखी इकबाल है. उन्होंने यह वीडियो बीती 15 जनवरी को शेयर किया है. इस वीडियो में वह ब्लू जींस पर व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं. धर्मेंद्र के गाने पर लिप सिंक कर रहा यह शख्स अपने चेहरे से दिग्गज अभिनेता की याद दिला रहा है. सेम टू सेम हेयरस्टाइल, आंखें, नाक, होठ, स्माइल और एक्सप्रेशन सब एक्टर की तरह है. सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता का यह हमशक्ल अपनी इस वीडियो के जरिए जनता का खूब प्यार बटोर रहा है. धर्मेंद्र के इस हमशक्ल को देखने के बाद तो कई लोग शॉक्ड भी हैं. चलिए जानते हैं कमेंट बॉक्स में लोग क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.

धर्मेंद्र के फैंस हो रहे इमोशनल

धर्मेंद्र के इस डुप्लीकेट को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को एक्टर की याद आ गई है और वे कमेंट बॉक्स में अपने इमोशन जाहिर कर रहे हैं और उन्हें मिस कर रहे हैं. वहीं, कई ऐसे यूजर्स भी हैं, जो इस शख्स को देखने के बाद शॉक्ड हैं. एक यूजर ने लिखा है, आप बिल्कुल धर्म पाजी की तरह दिखते हैं'. दूसरा यूजर लिखता है, 'आपको देखकर धर्मेंद्र जी की याद आ गई'. तीसरा यूजर लिखता है, 'एक बार को ऐसा लगा कि धर्मेंद्र जी ने ही सोशल मीडिया पर आकर अपना वीडियो शेयर किया है. कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने कमेंट बॉक्स को रेड हार्ट इमोजी से भर दिया है. इस वीडियो को 2 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं और तकरीबन 10 हजार लाइक्स आ चुके हैं.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra  Doppelganger, Dharmendra, Dharmendra Doppelganger Dance Video, Dharmendra Doppelganger Video, Dharmendra Doppelgangers On Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com