Suryakumar Yadav Fitness Update: दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कुछ और IPL मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि वह स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से उबर रहे हैं और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) उनके प्रोग्रेस पर नजर रखे हुए है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलने वाले यादव लीग में एक्शन में नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी टीम अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "सूर्य बहुत अच्छा प्रोग्रेस कर रहे हैं और बहुत जल्द वह MI के लिए खेलेंगे. हालांकि, पहले दो मैचों में चूकने के कारण उन्हें कुछ और मैचों के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है."
'मुंबई इंडियंस को यादव की कमी खल रही'
जबकि मुंबई इंडियंस को यादव की कमी खल रही है, बीसीसीआई बिग-हिटर की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता क्योंकि जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में आगामी टी20 विश्व कप में उनकी बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सूत्र ने कहा, "बीसीसीआई के लिए, मुख्य चिंता यह है कि क्या वह विश्व टी20 के लिए तैयार है, जो कि वह हैं. जाहिर तौर पर वह एमआई के लिए खेलेंगे, लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद, जल्दबाजी नहीं की जा सकती."
33 वर्षीय खिलाड़ी की तुलना अक्सर उनके शॉट्स की रेंज के लिए पूर्व दक्षिण अफ्रीकी सुपरस्टार एबी डिविलियर्स से की जाती है. इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 171.55 का शानदार है. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके नाम 2141 रन हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने किया तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे का बचाव, बोले- "हमें इस पर..."
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ हुए MS Dhoni के मुरीद, कहा- "भारत में ऐसा कोई नहीं है जो..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं