विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2020

सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम में होना चाहिए था, लारा ने इस कड़े पैमाने पर आंकलन किया कुमार का

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के लिये जो कारण बताया गया है कि वो लाइन-अप में जगह की कमी बताया गया. लारा ने कहा कि वह तीसरे नंबर के स्थान के लिये फिट बैठता है. उन्होंने कहा, ‘वह रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक के बाद बल्लेबाजी के लिये आता और हर बार वे दबाव में होते तो वह तीसरे स्थान पर आता

सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम में होना चाहिए था, लारा ने इस कड़े पैमाने पर आंकलन किया कुमार का
विंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के इस बयान का असर जरूर होगा
  • कमाल की बल्लेबाजी की आईपीएल सूर्य़ ने-लारा
  • मैं सिर्फ रन बनाने के आधार पर ही बल्लेबाज का आंकलन नहीं करता
  • सूर्य को नहीं मिली थी ऑस्ट्रेलिया दौरे में जगह
मुंबई:

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को लगता है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की काबिलियत वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारत की सफेद गेंद की टीम में शामिल होना चाहिए था. मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में रन जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 480 रन से सातवें स्थान पर रहा, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया जो चर्चा का विषय रहा.

यह भी पढ़ें: ...तो विराट पक्का चौथे टेस्ट मैच में खेलते, शास्त्री ने किया कोहली के सीरीज से हटने का समर्थन

लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड' में कहा, ‘मुझे कोई कारण नहीं दिखता, भारतीय टीम को देखते हुए वह इसका हिस्सा क्यों नहीं हो सकता.' लारा ने कहा कि वह सिर्फ सूर्यकुमार यादव के रनों से ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने जिस तरह से रन जुटाये हैं, उससे भी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, 'हां, निश्चित रूप से। वह बेहतरीन खिलाड़ी है. मैं सिर्फ खिलाड़ियों को उनके रन बनाने से नहीं देखता बल्कि उनकी तकनीक, दबाव को झेलने की काबिलियत और वे किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, इन सभी को देखता हूं, तो मेरे लिये सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिये काफी शानदार काम किया है.'

यह भी पढ़ें: इस वजह से डेविड वॉर्नर ने लिया भारत के खिलाफ स्लेजिंग में न शामिल होने का फैसला

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के लिये जो कारण बताया गया है कि वो लाइन-अप में जगह की कमी बताया गया. लारा ने कहा कि वह तीसरे नंबर के स्थान के लिये फिट बैठता है. उन्होंने कहा, ‘वह रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक के बाद बल्लेबाजी के लिये आता और हर बार वे दबाव में होते तो वह तीसरे स्थान पर आता.' लारा ने कहा, ‘याद रखिये, किसी भी क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाजों के अलावा तीसरे नंबर का बल्लेबाज सामान्य रूप से आपका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होता है, आपका सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और मेरे लिये वह (सूर्या) मुंबई इंडियंस के लिये यह खिलाड़ी रहा है.'

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brian Lara, Suryakumar Ashok Yadav, Australia Vs India 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com