विज्ञापन
This Article is From May 22, 2022

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (6 रन) छक्का! हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Liam Livingstone hits Romario Shepherd. PBKS 156/5 (15.0 Ov). Target: 158; RRR: 0.40

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड और बाउंड्री मिल गया| पंजाब की टीम जीत से बस 8 रन दूर!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक लेग की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद जिनके हाथ को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Liam Livingstone hits Romario Shepherd for a 4! PBKS 150/5 (14.5 Ov). Target: 158; RRR: 1.55

14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ लियाम ने इंडियन टी20 लीग का 1000वां छक्का लगा दिया!!! फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को अगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Liam Livingstone hits Romario Shepherd. PBKS 146/5 (14.4 Ov). Target: 158; RRR: 2.25

14.3 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| दो रन मिला|

14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

14.1 ओवर (4 रन) चौका!! ऊपर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लियाम| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर शॉर्ट थर्ड मैन से उल्टा भागे लेकिन गेंद को जज नहीं कर सके| गेंद उनकी पकड़ से दूर गिरी और टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Liam Livingstone hits Romario Shepherd for a 4! PBKS 138/5 (14.1 Ov). Target: 158; RRR: 3.43

14.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

13.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट प्रियम गर्ग बोल्ड जगदीश सुचित| 19 रन बनाकर जितेश लौट गए पवेलियन| अगर पिछली गेंद पर लियाम का कैच भी पकड़ा जाता तब तो हैदराबाद के लिए सोने पर सुहागा हो जाता| बैकफुट से इस गेंद को बल्लेबाज़ सामने की तरफ उठाकर पार करने गए| मिस टाइम शॉट हुआ और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ठीक आगे फील्डर ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 133/5 पंजाब, लक्ष्य से 25 रन दूर| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: WICKET! Jitesh Sharma c Priyam Garg b Jagadeesha Suchith 19 (7b, 3x4, 1x6). PBKS 133/5 (14.0 Ov). Target: 158; RRR: 4.17

13.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! लियाम लिविंगस्टन को 26 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद थे जिन्होंने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उनके हाथ में लगकर बॉल ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया| खुद से काफी निराश दिखे फील्डर|

13.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

13.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! जितेश के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: It's a SIX! Jitesh Sharma hits Jagadeesha Suchith. PBKS 131/4 (13.3 Ov). Target: 158; RRR: 4.15

13.2 ओवर (4 रन) चौका! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| ये शॉट काफी अच्छी तरीके से खेलते हैं जितेश| ऐसा हमने पहली बार नहीं देखा बल्कि काफी बार देखा है इनके द्वारा| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Jitesh Sharma hits Jagadeesha Suchith for a 4! PBKS 125/4 (13.2 Ov). Target: 158; RRR: 4.95

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर जितेश शर्मा ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार| चार रन मिला| पंजाब को जीत के लिए 42 गेंद पर 38 रन चाहिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Jitesh Sharma hits Fazalhaq Farooqi for a 4! PBKS 120/4 (13.0 Ov). Target: 158; RRR: 5.43

12.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ जितेश शर्मा ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर गति के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती की ओर थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Jitesh Sharma hits Fazalhaq Farooqi for a 4! PBKS 116/4 (12.4 Ov). Target: 158; RRR: 5.73

12.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! फ़ज़ल हक़ ने गब्बर का विकेट हासिल कर लिया| 39 रन बनाकर धवन लौट गए पवेलियन| गेंदबाज़ की गति से पूरी तरह से चकमा खा गए यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद पर लेट कट शॉट लगाने गए| गति से बीट हुए और बल्ले को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद| ऐसा लगा कि गति से ही चकमा खा गए गब्बर|  112/4 पंजाब, लक्ष्य से 46 रन दूर| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: WICKET! Shikhar Dhawan b Fazalhaq Farooqi 39 (32b, 2x4, 2x6). PBKS 112/4 (12.3 Ov). Target: 158; RRR: 6.13

जितेश शर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

12.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

11.5 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

11.5 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

11.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|

11.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

11.2 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को ऑन साइड पर चिप कर दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से गब्बर को चौका मिल गया| हैदराबाद vs पंजाब: Match 70: Shikhar Dhawan hits Jagadeesha Suchith for a 4! PBKS 107/3 (11.2 Ov). Target: 158; RRR: 5.88

11.1 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

10.6 ओवर (1 रन) शरीर की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिला|

10.5 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

10.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

10.3 ओवर (1 रन) फ्रेंच कट!! बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की दिशा में गई गेंद| एक रन मिला|

10.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, Punjab Kings, Wankhede, Indian Premier League 2022, Sunrisers Hyderabad Vs Punjab Kings 05/22/2022 Shkp05222022210534, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com