SRH vs CSK IPL 2026 Fans Commentary: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स एक्शन में होगी, तब सबकी नजरें इस पर होंगी कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आज का मुकाबला खेलेंगे या नहीं. इसके अलावा नजरें प्रफुल्ल हिंगे और साबिक पर भी होंगी. चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर है.
अगर आप भी क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: कहां हो रही हैदराबाद से गलती?
हैदराबाद की बल्लेबाजी का कोई जवाब ही नहीं है, लेकिन समस्या टीम की गेंदबाजी है. प्रफुल्ल हिंजे और साबिक ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था, ऐसे में आज क्या यह दोनों स्टार फिर से वही प्रदर्शन कर पाएंगे, देखना मजेदार होने वाला है. #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ बताइए कि आज क्या होगा, और इन गेंदबाजों से आप कितने प्रभावित हुए हैं.
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: हैदराबाद में होगी रनों की बरसात
हैदराबाद में आखिरी मुकाबले में रनों की बारिश हुई थी. मौसम तो साफ रहने वाला है, लेकिन जिस तरह से पिछले मैच में रन बरसे थे, आज फिर वहीं हो सकता है. क्या लगता है आपको आज के मैच में कितने रन बनेंगे. #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ बताइए.
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: क्या खेलेंगे आज धोनी
क्या महेंद्र सिंह धोनी आज के मुकाबले में खेलेंगे, यह देखना मजेदार होने वाला है. हालांकि, अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि धोनी आज चेन्नई के लिए मैदान पर उतरेंगे. आपको क्या लगता है कि धोनी को चेन्नई क प्लेइंग इलेवन में आना चाहिए, यह फिर चेन्नई उनके बिन जीतना सीख चुकी है. दीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ ट्वीट करके.
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: क्या चेन्नई लगाएगी जीत की हैट्रिक
हार की हैट्रिक लगाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते अपने दोनों मैच जीते हैं. ऐसे में देखना होगा कि क्या आज चेन्नई एक और मैच जीतकर जीत की हैट्रिक लगाती है या नहीं.