कोलकाता:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने हरभजन सिंह एवं युवराज सिंह को बलि का बकरा बनाए जाने पर चयनकर्ताओं की आलोचना की है। युवराज एवं हरभजन को नागपुर टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इंग्लैंड ने भारत को कोलकाता टेस्ट में सात विकेट से हराकर शृंखला में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।
गावस्कर ने एनडीटीवी के कार्यक्रम में रविवार को कहा, "यदि आप मुझसे पूछेंगे तो जहीर को निकालना सम्भावित था। लेकिन मेरे विचार से युवराज एवं हरभजन को बलि का बकरा बनाया गया है।"
गावस्कर ने कहा, "यदि आप मुम्बई टेस्ट में हरभजन के प्रदर्शन को देखेंगे तो उन्होंने कुछ 20 ओवर (21 ओवर) गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। यदि भारत मुम्बई में हार गया तो यह सामूहिक असफलता थी। युवराज ने 30 से अधिक रन बनाए। यदि आप उन्हें हटाना चाहते हैं तो उन्हें भी क्यों नहीं निकाला जा रहा है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। युवराज एवं हरभजन बलि के बकरे बने हैं।"
गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का बचाव किया और कहा कि उन्हें हटाने का जल्दीबाजी में फैसला नहीं करना चाहिए।
पूर्व महान सलामी बल्लेबाज ने कहा, "एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी की उनकी टीम। मेरे विचार से इस समय हमारे पास धोनी का कोई विकल्प नहीं है।"

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yuvraj Singh, Harbhajan Singh, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, बलि के बकरे, सुनील गावस्कर, Sunil Gavaskar