विज्ञापन

IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर सुनील गावस्कर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी को बताया 'जीनियस'

Sunil Gavaskar on India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान सामने आया है, भारत कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगा.

IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर सुनील गावस्कर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी को बताया 'जीनियस'
Sunil Gavaskar on India vs New Zealand T20 World Cup Final:

Sunil Gavaskar Prediction on India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया का कारवां 8 मार्च के महामुकाबले की ओर बढ़ चुका है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की बिसात बिछ चुकी है. एक तरफ फॉर्म में चल रही कीवी टीम है, तो दूसरी तरफ अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचने को बेताब टीम इंडिया. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि यह फाइनल क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक होने वाला है.
"इतिहास दोहराने और इतिहास को हराने की करो प्रार्थना" 

"इतिहास को हराने का वक्त आ गया है"

गावस्कर ने फाइनल को लेकर भारतीय फैंस से एक भावुक अपील की है. उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड ने शानदार क्रिकेट खेला है, लेकिन भारत ने भी करीबी मुकाबलों में अपना धैर्य नहीं खोया. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी भारत के लिए इतिहास दोहराने और पुराने कड़वे इतिहास को हराने की प्रार्थना कर रहे होंगे." गावस्कर का इशारा साफ था कि आईसीसी नॉकआउट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ने का अब सही समय आ गया है.

अक्षर पटेल को बताया भारत का नया 'क्रिकेटिंग जीनियस'

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 7 रनों की जीत में अक्षर पटेल के प्रदर्शन ने गावस्कर को उनका मुरीद बना दिया है. गावस्कर ने अक्षर की मैदान पर सूझबूझ की जमकर तारीफ की. अक्षर ने जिस तरह बाउंड्री लाइन पर संतुलन बनाए रखते हुए विल जैक्स का कैच पकड़ा और फिर हैरी ब्रूक जैसे खतरनाक बल्लेबाज को चलता किया, उसने मैच का पासा पलट दिया. गावस्कर का मानना है कि अक्षर अपनी ऑल-राउंड स्किल्स और जबरदस्त फील्डिंग की वजह से भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बनेंगे. उनकी फील्डिंग के वो दो प्रयास 'अविश्वसनीय' थे जिन्होंने भारत को फाइनल का टिकट दिलाया.

8 मार्च को होने वाले इस फाइनल में गावस्कर को उम्मीद है कि टीम इंडिया अपनी इसी फील्डिंग और गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर देगी. वानखेड़े की पिच पर अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी एक बार फिर भारत के लिए 'ट्रम्प कार्ड' साबित हो सकती है.

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि अक्षर पटेल अपनी ऑल-राउंड स्किल्स और "क्रिकेटिंग इंटेलिजेंस" की वजह से भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बनेंगे, जो T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर जीत में दो "अविश्वसनीय" फील्डिंग कोशिशों के दौरान दिखाई दिया. अक्षर ने खेल के दो अलग-अलग लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सों में खतरनाक हैरी ब्रूक और विल जैक्स को आउट किया, जिसे भारत ने गुरुवार रात मुंबई में सात रन से जीता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com