विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

IND vs SL: श्रीलंका टीम के कोच निक पोथास ने यह बताया तीसरे वनडे का टर्निंग प्‍वाइंट

श्रीलंका टीम के कोच निक पोथास ने पारी के 28वें ओवर में दो विकेट गंवाने को तीसरे वनडे मैच का टर्निंग प्‍वाइंट माना है.

IND vs SL: श्रीलंका टीम के कोच निक पोथास ने यह बताया तीसरे वनडे का टर्निंग प्‍वाइंट
पहले वनडे में अच्‍छा प्रदर्शन्‍ा करने के बाद अगले दोनों मैच श्रीलंका टीम आसानी से हार गई (फाइल फोटो)
  • कहा, 28वें ओवर में दो विकेट गंवाना भारी पड़ा
  • इसके बाद हमारी टीम बैकफुट पर आ गई
  • श्रीलंकाई खिलाड़ी तेजी से सीख नहीं पा रहे हैं
विशाखापट्टनम: श्रीलंका के कोच निक पोथास ने पारी के 28वें ओवर में दो विकेट गंवाने को तीसरे वनडे मैच का टर्निंग प्‍वाइंट माना है. उन्‍होंने कहा कि 28वें ओवर में दो विकेट आसानी से गंवाने के बाद उनकी टीम बैकफुट पर आ गई जबकि इससे पहले भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वह अच्छी स्थिति में थी. पोथास ने श्रीलंकाई टीम की आठ विकेट से हार के बाद कहा, ‘हम 28वें ओवर तक मैच में काफी अच्छी स्थिति में थे इसके बाद एक ओवर में दो विकेट (थरंगा और डिकवेला) निकल गये और इसके बाद टीम बैकफुट पर आ गई. यह बेहद निराशाजनक है.' उन्होंने कहा कि टीम की रणनीति सही थी लेकिन एक ओवर में दो विकेट गंवाने से टीम को झटका लगा.पोथास ने कहा, ‘हम एक रणनीति के साथ मैदान पर उतरे थे. हमने टीम में स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलने वाले अधिक से अधिक खिलाड़ियों को रखा. अगर आप भारत से खेलना चाहते हो तो टीम में मध्यक्रम में ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो स्पिन को अच्छी तरह से खेलें. रणनीति अच्छी थी लेकिन हम एक ओवर में दो विकेट गंवा बैठे और इससे हम पिछड़ गये.’ श्रीलंका ने पिछले दोनों मैच बड़े अंतर से गंवाए लेकिन पोथास ने कहा कि खिलाड़ी तेजी से नहीं सीख पा रहे हैं.

वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में जीत की भूख है कॉमन
उन्होंने कहा, ‘अगर हम अपने वनडे क्रिकेट पर गौर करें तो मैं कहूंगा कि हम तेजी से नहीं सीख रहे हैं. टेस्ट मैचों में हालांकि मामला इसके विपरीत है. वहां खिलाड़ियों ने बहुत जल्दी सीखा और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाया.’उन्होंने कहा,‘वनडे में हम कुछ गलतियां लगातार कर रहे हैं. इसलिए इसे मैं नए कोच और चयनकर्ताओं पर छोड़ता हूं. मैं अपने सुझाव दूंगा लेकिन अगर आप वही गलती दोहराते रहोगे तो फिर यह मुश्किल है.’ (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka, Nic Pothas, Sri Lankan Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com