विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2022

SL vs PAK: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे Asia Cup Final, कहां होगा Live Telecast और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Asia Cup Final telecast vs streaming timings: श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAL Final) के बीच एशिया कप का फाइनल रविवार 11 सितंबर को यानि आज दुबई में खेला जाएगा.  सुपर 4 चरण में श्रीलंका ने एक भी मैच नहीं गंवाया, जबकि पाकिस्तान को एक मैच में हार का सामना करना पडा़ था.

SL vs PAK: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे Asia Cup Final, कहां होगा Live Telecast और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
SL vs PAK: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे Asia Cup Final, पूरी जानकारी

Asia Cup Final: श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAL Final) के बीच एशिया कप का फाइनल रविवार 11 सितंबर को यानि आज दुबई में खेला जाएगा.  सुपर 4 चरण में श्रीलंका ने एक भी मैच नहीं गंवाया, जबकि पाकिस्तान को एक मैच में हार का सामना करना पडा़ था.  बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम श्रीलंका के खिलाफ पूरी शक्ति के साथ आज मैदान पर उतरेगी. बता दें कि शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका ने हराया था. ऐसे में आज के मैच में पाकिस्तान की टीम अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंका जीत के सिलसिले को बनाए रखने की कोशिश करेगी. बता दें कि टॉस ने इस एशिया कप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और श्रीलंका ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं जब उन्होंने लक्ष्य का पीछा किया है. इस संस्करण में उनकी एकमात्र हार अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण में आई थी और उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की थी. ऐसे में आज भी श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी, इसके लिए वह टॉस जीतने की कोशिश करेगी. 

उर्वशी रौतेला को आप जानते हैं, नसीम शाह से पूछा गया सवाल, तो PAK गेंदबाज ने चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए दिया ऐसा जवाब

भारत में कब और कितने बजे से शुरू होगा एशिया कप का फाइनल मुकाबला

श्रीलंका Vs पाकिस्तान, एशिया कप का फाइनल (Asia Cup Final) कब खेला जाएगा?

श्रीलंका Vsपाकिस्तान, एशिया कप का फाइनल रविवार 11 सितंबर को खेला जाएगा.

श्रीलंका Vs पाकिस्तान, एशिया कप का फाइनल कहाँ खेला जाएगा?

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका VS पाकिस्तान, एशिया कप का फाइनल (Asia Cup final) खेला जाएगा.

श्रीलंका Vs पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल शाम 7:30 बजे IST से शुरू होने वाला है.

कौन से चैनल पर श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल का प्रसारण करेंगे?

श्रीलंका Vs पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.


श्रीलंका V s पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल स्ट्रीमिंग (telecast vs streaming timings) के लिए कहां उपलब्ध होगा?

श्रीलंका Vs पाकिस्तान, एशिया कप फाइनल डिज्नी + हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीमिंग (broadcast live) के लिए उपलब्ध होगा.

(सभी प्रसारण बनाम स्ट्रीमिंग समय मेजबान प्रसारकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हैं)

'मैंने उससे ज्यादा क्रिकेट खेली है..', Virat Kohli के साथ तुलना पर Sourav Ganguly ने दिया जवाब, देखें Video

T20 WC के लिए इस दिग्गज ने सेट किया भारत का मिडिल ऑर्डर, इन दोनों विकेटकीपर को प्लेइंग XI में लिया

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com