विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

PAKvsSL: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीलंका टीम टी20 मैच खेलने लाहौर पहुंची

श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का अंतिम टी-20 मैच खेलने के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर पहुंच गई है.

PAKvsSL: कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीलंका टीम टी20 मैच खेलने लाहौर पहुंची
श्रीलंका टीम को लाहौर में टी20 मैच खेलना है (फाइल फोटो)
  • 2009 में श्रीलंका टीम पर पाक में हुआ था आतंकी हमला
  • इस हमले में टीम के सात खिलाड़ी घायल हुए थे
  • बम-रोधक बस में होटल पहुंचाए गए श्रीलंकाई प्‍लेयर
लाहौर: श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का अंतिम टी-20 मैच खेलने के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर पहुंच गई है. आठ साल पहले श्रीलंकाई टीम की बस पर लाहौर में ही बंदूक और ग्रेनेड से हमला हुआ था. श्रीलंकाई टीम पर 2009 में हुए हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में श्रीलंका के सात खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ घायल हुए थे. हमले के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को रद्द कर दिया गया था. टीम कल रात यहां पहुंची, जहां से खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच बम-रोधक बस से पंचतारा होटल ले जाया गया.टीम के यहां पहुंचने से एक घंटे पहले लाहौर हवाई अड्डे से होटल जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया था. गौरतलब है कि टीम के कई वरिष्ठ खिलाड़ी और मुख्य कोच सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए इस दौरे पर नहीं आए हैं.

वीडियो: टीम इंडिया की सीरीज जीत में रोहित शर्मा चमके
सीरीज के इस आखिरी मैच के लिए टीम पाकिस्तान में 24 घंटे के लिए ही रुकेगी. श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान उपुल थरंगा, तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और सुरंगा लकमल, बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और चामरा कपुगेदारा कथित तौर पर सुरक्षा चिंताओं के दौरान पाकिस्तान दोरे से हट गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Cricket Team, Lahore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com