विज्ञापन
Story ProgressBack

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 13 mins
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

19.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कगिसो रबाडा की पारी का हुआ अंत!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी तीसरी विकेट|

19.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 2 गेंद पर अब 9 रन चाहिए|

19.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला| 2 गेंद पर अब 10 रन चाहिए|

19.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया एक रन!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ऐसे में कीपर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने बाई के रूप में भागकर एक रन ले लिया|

19.2 ओवर (4 रन) चौका!! कगिसो रबाडा ने लगाया बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के बाँए ओर से गई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| 4 गेंदों पर अब 12 रनों की दरकार है|

कगिसो रबाडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

19.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड हार्दिक पंड्या| स्काई यु ब्यूटी!! शानदार रिले कैच और किलर मिलर की पारी का अंत हुआ| हार के जबड़े से मुकाबले को छीन लिया है| किलर मिलर 21 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लो फुल टॉस| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| छक्का जा रहा था जिसे स्काई ने सीमा रेखा के ठीक आगे लपका| फिर वो सीमा रेखा के पार जा रहे थे और उसी को देखते हुए अंदर गेंद को उछाला और दोबारा में खुद अंदर आते हुए कैच को पूरा किया| 161/7 दक्षिण अफ्रीका|

6 गेंद 16 रनों की दरकार है| अब स्ट्राइक पर होंगे मिलर और गेंद लेकर आएंगे हार्दिक पंडया| गेम ऑन...

18.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समाने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने अपनी तरफ बॉल को आता हुआ देखा और गेंद को दोनों हाथों से पकड़ा| रन नहीं मिल पाया| अफ्रीका टीम को 6 गेंदों पर अब जीत के लिए 16 रनों की दरकार है|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल लेग साइड की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|

18.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया| 8 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|

18.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! अब स्ट्राइक पर होंगे डेविड मिलर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 9 गेंदों पर अब 19 रनों की दरकार है|

18.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कट शॉट खेलने गए थे लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हो सका| पंत ने गेंद को अपने दस्तानों में लिया| 10 गेंदों पर अब 20 रनों की दरकार है|

18.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! दबाव अब दोनों टीमों के ऊपर बनता हुआ| 11 गेंदों पर 20 रनों की दरकार है| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया| अर्शदीप ने उसे फील्ड किया है| रन का मौका नहीं बन सका|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 20 रनों की दरकार है| क्विक सिंगल लिया है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

17.5 ओवर (0 रन) इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| पेशंस गेम जारी| कोई रन नहीं होगा|

केशव महाराज अब अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं, 14 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है...

17.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! थ्रू द गेट!! भारत एक बार फिर से मुकाबले में वापसी करता हुआ!! बूम-बूम बुमराह के हाथ लगी दूसरी विकेट!! मार्को येन्सन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई सीधा लेग स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ बस पिच को ही देखते रह गए| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 156/6 दक्षिण अफ्रीका|

17.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

17.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल पाया|

17.1 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को मिलर ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया| अफ्रीका को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|

16.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|

16.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर ही मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

16.3 ओवर (1 रन) सिंगल हासिल हुआ है यहाँ पर| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| डीप में उसे फील्ड किया गया|

16.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की तरफ डाली गई गेंद| मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

मार्को येन्सन अब क्रीज़ पर आये हैं, 23 गेंद पर 26 रन की दरकार है...

16.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! भारत के हाथ लगी सबसे बड़ी सफ़लता!! 45 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! हेनरिक क्लासेन 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की धीमी गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर पंत के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 151/5 दक्षिण अफ्रीका|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका| अफ्रीका को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 26 रनों की दरकार है|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

15.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इस बार यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा| रन नहीं हुआ|

15.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|

15.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया|

15.1 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
T20 world cup 2024 Virat kohli and Axar patel record highest partnership for India in T20 World Cup final
Next Article
IND vs SA: टी20 विश्व कप फाइनल के इतिहास में विराट-अक्षर की जोड़ी ने भारत के लिए कर दिया कमाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;