विज्ञापन
Story ProgressBack

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 12 mins
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 30 गेंदों पर 30 रनों की दरकार है|

14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

14.4 ओवर (6 रन) छक्का!! बैक टू बैक सिक्स!! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रन हासिल हो गया| दबाव अब पूरी तरह से टीम इंडिया के ऊपर आ गया है|

14.3 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|

14.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

14.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! एक और वाइड बॉल!! बाहर नहीं थी लेकिन अम्पायर को लगा कि ये वाइड है| बल्लेबाज़ ने फिर से उसे लीव कर दिया था|

14.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया है|

14.1 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

13.6 ओवर (6 रन) छक्का! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| बैक फुट पर जाकर मिड विकेट की तरफ एक फ्लैट सिक्स लगाया और छह रन बटोर लिया|

13.5 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| कवर्स फील्डर का एक भरसक प्रयास था लेकिन गेंद को रोकने का लेकिन असफल रहे|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|

13.3 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

13.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

13.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेद| फ्लिक किया और मिड ऑन से दो रन हासिल कर लिया है|

12.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन लिया|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|

12.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई और बल्ले को बीट करती हुई थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|

डेविड मिलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

12.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट कुलदीप यादव बोल्ड अर्शदीप सिंह| 36 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| खतरनाक बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक 39 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| फाइन लेग बाउंड्री पर कुलदीप यादव का एक शानदार कैच देखने को मिला है| सीमा रेखा के ठीक आगे इस कैच को अंजाम दिया है| एक बार फिर से उसी दिशा में डाली गई लेंथ गेंद जिसपर पिछली बार शॉट लगाया था| इस बार भी उसी तरह के शॉट के लिए गए लेकिन अबकी बार फील्डर लगा दिया गया था और गेंद सीधा उनकी तरफ गई| कुलदीप ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए कैच को पूरा किया| 106/4 दक्षिण अफ्रीका|

12.2 ओवर (4 रन) चौका! फाइन लेग की दिशा में खेला| खराब डाल बैठे ये गेंद| डी कॉक इसी गेंद का इंतेज़ार करते हैं| बड़े आराम से उसे पुल कर दिया फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार शॉर्ट-आर्म जैब का इस्तेमाल सिंगल के लिए| लेग साइड से फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और एक रन पर ही रोका|

11.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! कट शॉट लगाते हुए बीट हो गए! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

11.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|

11.4 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को फाइन लेग की तरफ स्वीप कर दिया| डीप में जड्डू ने उसे फील्ड किया| एक ही रन का मौका बन पाया|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का! क्लासेन स्पेशल!! इस तरह का शॉट सिर्फ यही बल्लेबाज़ खेल सकता है| बैक फुट पर जाकर दूर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना आसान नहीं होता लेकिन इस बल्लेबाज़ के पास इतनी ताक़त है कि ये शॉट को बेहद आसान बना देते हैं|

11.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

11.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद| आगे आ गए थे| जैसे तैसे उस बाहर की गेंद पर बल्ला लगाया| पॉइंट की तरफ उसे खेला जहाँ से एक रन हासिल किया है|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|

10.5 ओवर (2 रन) दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| जड्डू गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

10.4 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

10.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!! क्लासेन स्पेशल!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|

10.2 ओवर (1 रन) पुल शॉट और सिंगल ही मिला| हवा में थी गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ फ्लैट पुल किया था| फील्डर ने आगे भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन एक टप्पा आगे गिर गई गेंद|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
India Vs Zimbabwe T20: कब, कहां और भारत में कितने बजे देख पाएंगे लाइव मैच, जानें पूरा शेड्यूल
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Jasprit Bumrah big statement on winning Player of the Tournament for t20 wc 2024 grand performence said We play the sport for this
Next Article
Jasprit Bumrah: 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने जसप्रीत बुमराह ने पत्नि संजना गणेशन को दिया इंटरव्यू, वीडियो हुआ वायरल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;