सौरव गांगुली
- साल 2006 में धोनी टीम इंडिया के साथ गए थे पाकिस्तान
- तब राष्ट्रपति मुशर्रफ ने की थी धोनी की जुल्फों की तारीफ
- मुशर्रफ के गुगली पर गांगुली का छक्का!
कोलकाता:
क्रिकेट में कुछ बातें दबी-छिपी रहती हैं. और ये तमाम बातें बाहर आने के लिए अपना समय लेती हैं. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज के बीच हुई हास्यास्पद बातचीत का खुलासा अब करीब 12 साल बाद किया है. धोनी भारतीय टीम के साथ साल 2006 में पाकिस्तान के दौरे पर गए थे. तब धोनी अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी और लहराती जुल्फों के कारण पाकिस्तान आम जनमानस, मीडिया सहित राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक के दुलारे बन गए. तब एक मैच में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुशर्रफ ने धोनी से हंसते हुए कहा था, 'कृपया अपने बाल कभी न कटवाना, ये बाल आप पर बहुत फबते हैं'
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: इसलिए हार्दिक पंड्या ने बड़े भाई क्रुणाल का उड़ाया जमकर मजाक
बहरहाल, अब इसी दौरे को लेकर सौरव गांगुली ने मुशर्रफ के साथ हुई मजाक में हुई बातचीत के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मुझे अभी भी याद है कि उस दौरे में परवेश मुशर्रफ ने मुझसे पूछा था कि तुम धोनी को कहां से लेकर आए हो? इस पर मैंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था. हमने उसे अपनी सीमा के भीतर खींच लिया.
VIDEO: चलिए जान लीजिए कि धोनी के टी-20 टीम से ड्रॉप होने पर क्रिकेट पंडितों की क्या राय रही.
सौरव ने कहा मैं धोनी को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि चैंपियन किसी भी क्षेत्र में हों, जहां भी जाएं, वह ऊंचाइयां छुएं. मेरा मानना है कि धोनी अभी भी धुआंधार बल्लेाबजी करने की क्षमता रखते हैं. वह एक शानदार क्रिकेटर हैं.
धोनी की प्रशंसा करते हुए सौरव ने कहा कि वह एक चैंपियन खिलाड़ी है. और हर चैंपियन की तरह उसे भी टीम में अपनी जगह बरकार करने के लिए परफॉर्म करना होगा. हाल ही में धोनी खासा चर्चाओं में रहे हैं. खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 टीम से ड्रॉप किए जाने पर धोनी मीडिया सहित क्रिकेटप्रेमियों के बीच बहुत ज्यादा चर्चाओं में रहे. उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से धोनी का करीब 12-13 साल का बहुत ही शानदार करियर रहा है.A super day out with complan pic.twitter.com/nRtVoJUYGn
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 23, 2018
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: इसलिए हार्दिक पंड्या ने बड़े भाई क्रुणाल का उड़ाया जमकर मजाक
बहरहाल, अब इसी दौरे को लेकर सौरव गांगुली ने मुशर्रफ के साथ हुई मजाक में हुई बातचीत के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि मुझे अभी भी याद है कि उस दौरे में परवेश मुशर्रफ ने मुझसे पूछा था कि तुम धोनी को कहां से लेकर आए हो? इस पर मैंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था. हमने उसे अपनी सीमा के भीतर खींच लिया.
VIDEO: चलिए जान लीजिए कि धोनी के टी-20 टीम से ड्रॉप होने पर क्रिकेट पंडितों की क्या राय रही.
सौरव ने कहा मैं धोनी को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि चैंपियन किसी भी क्षेत्र में हों, जहां भी जाएं, वह ऊंचाइयां छुएं. मेरा मानना है कि धोनी अभी भी धुआंधार बल्लेाबजी करने की क्षमता रखते हैं. वह एक शानदार क्रिकेटर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sourav Ganguly, Mahendra Singh Dhoni, Parvez Musharraf