विज्ञापन

'मुझे फेस टू का धोनी पसंद नहीं है', सौरव गांगुली ने बताया माही का कौन सा अंदाज उनको है भाता, VIDEO

सौरव गांगुली का कहना है कि उन्हें एमएस धोनी का फेस टू नहीं पसंद है. उन्हें धोनी का फेस वन पसंद है, जो लंबे लंबे छक्के लगाते थे.

'मुझे फेस टू का धोनी पसंद नहीं है', सौरव गांगुली ने बताया माही का कौन सा अंदाज उनको है भाता, VIDEO
Sourav Ganguly

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 2000 में जब भारतीय टीम फिक्सिंग के घोटालों से जूझ रही थी. उस दौरान उन्होंने ना केवल भारतीय टीम को उस संकट से उबारा, बल्कि कई होनहार खिलाड़ियों का करियर भी संवारा. उन्हीं होनहार खिलाड़ियों में एक बड़ा नाम पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का भी है. धोनी ने साल 2004 में देश के लिए पहला वनडे मुकाबला सौरव गांगुली की अगुवाई में ही बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में खेला था. उसके बाद उन्होंने कभी भी मुड़कर पीछे नहीं देखा और एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. 

मुझे फेस वन वाला धोनी पसंद है

हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर हुई बातचीत के दौरान गांगुली ने काफी सारी दिलचस्प सवालों का जवाब दिया. उन्होंने बातचीत के दौरान ही बताया कि उन्हें फेस टू वाला धोनी नहीं, बल्कि फेस वन वाला धोनी पसंद है. क्योंकि शुरुआती दौर में धोनी काफी लंबे लंबे छक्के लगाते थे. 

गांगुली ने कहा, 'रांची से कभी प्लेयर हुआ ही नहीं. देखो एमएस धोनी कैसा प्लेयर बन गया. कैसे कप्तान बन गया... वो माइंडसेट शिफ्ट होना जरूरी है और वह आप ही कर सकते हैं अपने प्रदर्शन से. मैंने बहुत कम देखा है एमएस धोनी जैसे छक्का लगाते हुए. जब शुरु में वो आया था. मैं कप्तान था. वह कहां कहां छक्के मारता था. आपने तो बाद में देखा. मुझे फेस टू का धोनी पसंद नहीं है. मुझे फेस वन का धोनी पसंद है. छक्का ही मारता था. सिर्फ छक्का ही... बैट उठाया तो बाहर. वो सिंगल वाला धोनी मुझे पसंद नहीं है. 

यह भी पढ़ें- 5 खिताब के साथ 16 वर्षों का सफर समाप्त, भारतीय दिग्गज ने आखिरकार मुंबई इंडियंस से राहें की जुदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com