India Me Sabse Accha Dosa Kaha Milta Hai: नारियल की चटनी, तीखा पोडी मसाला या गरमागरम सांभर के साथ डोसा खाने का मजा ही अलग है. भारत में डोसा सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि एक ऐसा स्वाद है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है जिसे “डोसा की राजधानी” कहा जाता है? अगर नहीं, तो स्टोरी में बने रहिए.

भारत की डोसा राजधानी कौन सी है?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु अपने अच्छे मौसम, ट्रेंडी कैफे और आईटी इंडस्ट्री के लिए मशहूर है, लेकिन खाने के शौकीनों के लिए यह शहर अपने डोसा के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, यहां पुराने पारंपरिक रेस्टोरेंट से लेकर छोटे-छोटे स्ट्रीट फूड स्टॉल तक, हर जगह डोसा आसानी से मिल जाता है. लिए एक नजर डालते हैं बेंगलुरु में मिलने वाले डोसा की वैरायटी पर,
- पेपर डोसा
- मसाला डोसा
- सेट डोसा
- बेन्ने डोसा
- रवा डोसा
- प्याज डोसा
- चीज डोसा
- पोडी डोसा
बेंगलुरु का डोसा इतना खास क्यों हैं?
बेंगलुरु में जब डोसा तैयार किया जाता है, तो उसमें मक्खन और घी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है, सही ट्राइके से फर्मेंट किया हुआ बैटर का ही उपयोग किया जाता है, कुरकुरा सुनहरा टेक्सचर होता है, स्वादिष्ट आलू की स्टफिंग से भरा होता है और खास चटनी और सांभर के साथ सर्व किया जाता है.
बेंगलुरु का सबसे फेमस डोसा कौन सा है?
यहां का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला डोसा बेन्ने डोसा है, जो बहुत ज्यादा बटर वाला और स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. यह कर्नाटक की पहचान बन चुका है. बेंगलुरु के डोसे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं, और यही संतुलन उन्हें खास बनाता है.
इसे भी पढ़ें: गर्मी हो या सर्दी, बिना चादर ओढ़े नहीं आती है नींद? जानें क्या हो सकती है वजह!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं