विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली ने फैन्स को दी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

वैभव सूर्यवंशी अभी वन-डे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका में इंडिया A टीम के साथ हैं, इसके बाद वैभव आयलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए रवाना होंगे. बता दें कि वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी टीम में शामिल किया गया है.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर सौरव गांगुली ने फैन्स को दी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह
Sourav Ganguly ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बयान

Sourav Ganguly on  Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की T20I टीम में शामिल किया गया है. अगर वह भारत के लिए अपना पहला मैच खेलते हैं, तो वह भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.वैभव सूर्यवंशी ने आईईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 236.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे.  उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप और 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न' का अवॉर्ड जीता. साथ ही, उन्होंने एक ही आईपीए सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया, जिसमें उन्होंने 72 छक्के जड़े.अब जब वैभव का चयन टीम इंडिया में हो गया है तो पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने उनको लेकर बयान दिया है और फैन्स से अपील की है कि उनके ऊपर ज्यादा दबाव न बनाया जाए. 

उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए

सौरव गांगुली ने भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का समय दिया जाना चाहिए और उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया है जिसके बाद वह जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेंगे.

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए.वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा. आईपीएल में भी हमने यही देखा है. ''पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि "ब्रिटेन की परिस्थितियां आईपीएल में माहौल से काफी अलग होंगी और सूर्यवंशी को अपने खेल को उसके अनुसार ढालने की चुनौती मिलेगी".

गांगुली ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से भारत के लिए खेलना अलग बात है और वह ऐसे दौरे पर जाएगा जहां विकेट थोड़े अलग होंगे. '' उन्होंने कहा, ‘‘वहां गेंद अधिक सीम करेगी, उछाल ज्यादा होगा और नयी गेंद से अधिक मूवमेंट मिलेगा. इसलिए खेल थोड़ा अलग होगा, लेकिन मुझे लगता है कि उसमें अपार प्रतिभा है. ''

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उसे समय दीजिए. उससे तुरंत दुनिया जीत लेने की उम्मीद मत कीजिए. उसे अपने खेल में जमने का मौका दीजिए क्योंकि भारत में कई अन्य खिलाड़ियों की तरह उसमें भी बहुत प्रतिभा है. ''

लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम

वहीं, दूसरी ओर वैभव के टी-20 टीम में शामिल किए जाने के बाद इंग्लैंड में भी चर्चा हो रही है. न्यूजीलैंड- इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान पूर्व दिग्गजों ने वैभव को लेकर बात की और माना है कि इंग्लैंड में वैभव की बल्लेबाजी को देखने में मजा आने वाला है. हम सभी वैभव का इंग्लैंड में इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com